नीमच

साम्प्रदायिक विवाद के बाद पिंकी साठे को सौंपी नीमच सिटी की कमान

वे नियमित रूप से भ्रमण कर कानून व्यवस्था पर रखेंगी नजर

less than 1 minute read
May 18, 2022
crime.jpg
हथियार का भय दिखा 2 बाइक सवारों ने दिनदहाड़े फाइनेंस कर्मी से की लूट,हथियार का भय दिखा 2 बाइक सवारों ने दिनदहाड़े फाइनेंस कर्मी से की लूट,

नीमच. नायब तहसीलदार पिंकी साठे को नीमच सिटी क्षेत्र में कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तैनात किया गया है। एडीएम नेहा मीना द्वारा पिंकी साठे को 17 मई 22 को अपने कर्तव्य पर उपस्थित होने के निर्देश जारी किए हैं।


नायब तहसीलदार साठे की ड्यूटी कार्यपालिक दण्डाधिकारी सम्पूर्ण नीमच सीटी थाना क्षेत्रांतर्गत शांति, कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा की दृष्टि से आगामी आदेश तक लगाई गई है। यह ड्यूटी अनुविभागीय दण्डाधिकारी उपखण्ड नीमच डा. ममता खेड़े 9425090672 के नेतृत्व में लगाई गई है। साठे अपने कार्य के साथ साथ उक्त कार्य भी देखेंगी। कार्यपालिक दण्डाधिकारी सम्पूर्ण नीमच सीटी थाना क्षेत्रांतर्गत सतत भ्रमण करते रहेगी। अपनी गाड़ी में कानून व्यवस्था संबंधी आवश्यक नियम की प्रतियां, लाउड स्पीकर तथा अन्य आवश्यक सामग्री अनिवार्य रूप से रखेंगे। वे उपरोक्तानुसार सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन करते हुए समपूर्ण नीमच सीटी थाना क्षेत्रांतर्गत सम्पूर्ण कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा बनाए रखेंगे। समय-समय पर जिला दण्डाधिकारी एवं व अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी नीमच को स्थिति अवगत कराते रहेंगें।यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। सोमवार देर शाम उपनगर नीमच सिटी मेें साम्प्रदायिक विवाद के बाद बने हालात पर नजर रखने के लिए प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके पीछे धारा १४४ का पालन कराना भी हो सकता है। वैसे उपनगर नीमच सिटी में पुलिस प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जिसके चलते किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति नहीं हो सकती। पुलिस की ओर से हर गतिविधि पर सख्ती से नजर रखी जा रही है। कलेक्टर मयंक अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक सूरजकुमार वर्मा भी नीमच सिटी में बने हालात पर पूरी नजर रखे हुए। अधिनस्थ अधिकारियों-कर्मचारियों को हर पल निर्मित होने वाले हालातों की जानकारी उन्हें देने के निर्देश दिए गए हैं।

Published on:
18 May 2022 01:39 am