नीमच विधानसभा के भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी लगे गले क्यो पढ़े....
नीमच। विधानसभा चुनाव के प्रचार के अंतिम दिन सोमवार को प्रत्याशियों ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ भारी तादाद में जनसंपर्क और प्रचार किया। इस दौरान किसी ने नाटक मंडली और टेडीचियर के साथ रैली निकाली तो किसी ने भारी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ लोगों के बीच जाकर जनसमर्थन मांगा। वहीं कोई फलो में तुला तो किसी का साफा बांधकर स्वागत हुआ। इन सभी हथकंडो के बीच बस एक ही मांग करते रहे है कि वोट देते समय सिर्फ ध्यान रखना।जले की तीनों विधानसभा सीट पर मनासा व नीमच के लिए एक सामान्य प्रेक्षक और जावद विधानसभा पर एक सामान्य प्रेक्षक वहीं दो व्यय प्रेक्षक और एक पुलिस प्रेक्षक है। जो आईएएस और आईपीएस है। इनके साथ 65 माइक्रो आब्जर्वर तीनों विधानसभा में निगरानी के लिए फैले है।
वहीं फव्वारा चौक पर भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी की रैली आमने-सामने से गुजरने पर दोनों के कार्यकर्ता जोश में आ गए। जिसके बाद दोनों प्रत्याशियों ने गले लगकर चुनाव में शांति और सौहादर्यपूर्ण चुनाव का संदेश दिया। वहीं मनासा व जावद विधानसभा में प्रत्याशियों ने जमकर अंतिम दिन प्रचार-प्रसार किया। इस दौरान उन्हें फलो से तोला गया और मालाओ से लाद दिया गया।