नई दिल्ली

हाई प्रोफाइल सोसाइटी में 5 साल के मासूम को तेज रफ्तार कार ने कुचला, कार चालक…

बच्चा सोसाइटी की पार्किंग में खेल रहा था। अचानक तेज रफ्तार कार ने इसे चपेट में ले लिया। बच्चे की अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई।

2 min read
प्रतीकात्मक फोटो ( Gemini )

Accident पुणे की एक पॉश कालोनी में तेज रफ्तार कार ने खेल रहे मासूम को कुचल दिया। इस दुर्घटना में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना से ठीक पहले का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है। दुर्घटना के बाद से बच्चे के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें

दीवार तोड़कर डायमंड शोरूम में करोड़ों की चोरी! कई पुलिसकर्मियों पर गाज

पार्किंग में साइकिल से खेल रहा था बच्चा

दुर्घटना दोपहर करीब तीन बजे हुई। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि, एक व्यक्ति अपने दोस्त को जॉय नेस्ट सोसाइटी में ड्रॉप करने के लिए आया था। इसने कार को सोसाइटी में अंदर लिया। अंदर एक पांच साल का मासूम अपनी साइकल से खेल रहा था। कार ने बच्चे को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बच्चा गिर पड़ा और बुरी तरह से घायल हो गया। आनन-फानन में इसे अस्पताल ले जाया गया जहां पहुंचते ही चिकित्सकों ने इसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे के पिता ने कार चालक के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। FIR में कार को लापरवाही से चलाते हुए बच्चे को टक्कर मारने और टक्कर लगने से उसकी मौत हो जाने के आरोप लगाए गए हैं।

दुर्घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

इस दुर्घटना का एक सीसीटीवी फुटेज पुलिस को मिला है। इस सीसीटीवी फुटेज को देखने से पता चलता है कि टक्कर लगने के बाद कार चालक नीचे उतरकर तेजी से भागता है और सोसाइटी के अन्य लोगों की मदद से बच्चे को उठाकर गाड़ी में बैठाता है और उसे अस्पताल ले जाता है। बच्चे को इस दुर्घटना में इतनी चोट लगी कि अस्पताल पहुंचते-पहुंचते उसने दम तोड़ दिया। चिकित्सकों ने बच्चे अस्वित स्वामी को मृत घोषित कर दिया। इस दुर्घटना के बाद बच्चे के पिता की ओर से पुलिस को तहरीर देते हुए आरोपी कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।

दोस्त को सोसाइटी में छोड़ने आया था कार चालक

यह दुर्घटना लोनी क्षेत्र की है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गाड़ी की रफ्तार का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। एक बार दोबारा से दुर्घटना का ट्रायल करके देखा जा रहा है। इसके अलावा दुर्घटना के कारणों का सही पता लगाने के लिए अन्य सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। इस दुर्घटना के बाद से सोसाइटी के लोगों में भी गुस्सा है सोसाइटी के लोगों ने भी इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Published on:
23 Jan 2026 05:21 pm
Also Read
View All

अगली खबर