एशिया में सबसे लंबे दांत वाले हाथी भोगेश्वर की 60 वर्ष की आयु में प्राकृतिक कारणों से मृत्यु हो गई। वह शनिवार को कर्नाटक के बांदीपुर टाइगर रिजर्व के गुंद्रे रेंज में मृत पाया गया।
एशिया का सबसे लंबे दांतों वाला हाथी, भोगेश्वर अब नहीं रहा। उसकी प्राकृतिक कारणों से मौत हो गई। उसकी उम्र 60 बताई जा रही है। कर्नाटक के बांदीपुर टाइगर रिज़र्व के गुन्द्रे रैंज के पास वन विभाग के अधिकारियों को भोगेश्वर का मृत शरीर मिला। भोगेश्वर अपने लंबे दांतों की वजह से बेहद मशहूर था और उसे 'मिस्टर काबिनी' बुलाया जाता था। क्योंकि उसे अक्सर बांदीपुर और नागरहोल के जंगलों में आने वाले पर्यटक काबिनी बैकवाटर में तैरते हुए देखते थे।
वहीं वन विभाग के कर्मचारियों और स्थानीय आदिवासियों ने इस हाथी का नाम भोगेश्वर रखा था। क्योंकि उसे अक्सर बांदीपुर और नागरहोल के घने जंगलों के बीच स्थित भोगेश्वर मंदिर के पास देखा जाता था। अधिकारियों का मानना है कि इसकी मौत तीन-चार दिन पहले हुई है। काबिनी बैकवाटर में यह हाथी पर्यटकों के लिए मुख्य आकर्षण हुआ करता था।
भोगेश्वर को एशिया का सबसे लंबे दांतों वाला हाथी माना जाता था। आमतौर पर सामान्य हाथी के दांत का साइज़ अधिक से आधिक 4 फ़ीट लम्बा होता है लेकिन मिस्टर काबिनी के दांत 8 फ़ीट लंबे थे। अपने लंबे दांत की वजब से मिस्टर काबिनी अपने सिर जमीन में झुका नहीं पाता था।
बताया जा रहा है कि मिस्टर काबिनी के पोस्टमार्टम के दौरान उसके दांतों को निकाल लिया गया है, जिसके बाद उसका अंतिम संस्कार किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत की वजह प्राकृतिक कारणों को बताया गया। उसके शरीर पर चोट के निशान नहीं थे और उसके दांत भी बिल्कुल ठीक थे। मिस्टर काबिनी के दांतों को मसूर में मौजूद अरण्य भवन में म्युसिम में रखने के लिए भेजा गया है। वहीं भविष्य में उसके दांतों को प्रदर्शनी में रखा जा सकता है।
यह भी पढ़ें: आंध्र प्रदेश में बस के पलटने से ओडिशा के 5 लोगों की मौत, 30 घायल
यह भी पढ़ें: Google महिला कर्मचारियों के साथ किया था भेदभाव, अब $118 मिलियन का करेगा भुगतान