नई दिल्ली। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के अध्यक्ष और नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल ने लोकसभा में रेल मंत्रालय की अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान बुजुर्गों और महिलाओं को रेल टिकट में रियायत देने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि आम यात्रियों, खासकर वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं को राहत देना रेलवे की प्राथमिकता होनी चाहिए। […]
नई दिल्ली। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के अध्यक्ष और नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल ने लोकसभा में रेल मंत्रालय की अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान बुजुर्गों और महिलाओं को रेल टिकट में रियायत देने का मुद्दा उठाया।
उन्होंने कहा कि आम यात्रियों, खासकर वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं को राहत देना रेलवे की प्राथमिकता होनी चाहिए। बेनीवाल ने कहा कि भारतीय रेल देश की आर्थिक और सामाजिक जीवनरेखा है, लेकिन इसके साथ यात्रियों की सुविधाओं और सुरक्षा को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने लंबित भर्तियों का मुद्दा उठाते हुए रिक्त पदों को आरक्षित वर्गों का ध्यान रखते हुए भरने की मांग की और कुलियों के लिए सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
सांसद ने रेल दुर्घटनाओं को लेकर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014-15 से 2024-25 के बीच 709 रेल दुर्घटनाओं में 766 लोगों की मौत हुई और 2100 से अधिक लोग घायल हुए। बालासोर रेल हादसा का जिक्र करते हुए उन्होंने बड़े हादसों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए जमीनी स्तर पर सख्त कदम उठाने की जरूरत बताई।