
नई दिल्ली। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने देश में वोट बैंक की राजनीति के बजाय प्रदर्शन-आधारित राजनीति की शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में रेलवे में व्यापक बदलाव हुए हैं और इसके हर पहलू पर सुनियोजित तरीके से काम किया गया है।
वैष्णव ने यह बातें लोकसभा में रेल मंत्रालय की अनुदान मांगों पर चर्चा का जवाब देते हुए कही। इस बहस में करीब 210 सांसदों ने भाग लिया। वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में रेलवे की वित्तीय स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। केंद्रीय बजट में रेलवे के लिए रिकॉर्ड आवंटन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इससे देश के हर राज्य को सीधा लाभ मिलेगा। पहले जहां रेलवे को सालाना 24-25 हजार करोड़ रुपए मिलते थे, वहीं अब यह बढ़कर करीब 2.72 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।
वैष्णव ने दावा किया ऊर्जा और लागत बचत के मोर्चे पर भी रेल मंत्रालय ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। डीजल आधारित परिचालन को तेजी से विद्युतीकृत करने से करीब 6 हजार करोड़ रुपए की बचत हुई है।
रेल मंत्री वैष्णव ने कहा कि ‘कवच’ प्रणाली को रेलवे सुरक्षा में क्रांतिकारी कदम है। 16 जुलाई 2024 को कवच 4.0 को तकनीकी रूप से योग्य घोषित किए जाने के बाद करीब 20 हजार किलोमीटर ट्रैक पर इसका काम शुरू किया गया है।
1. कार्गो ढुलाई 2004–2014: 1055 मिलियन टन
-अब: 1617 मिलियन टन (पिछला वर्ष)
-अनुमान: 1650 मिलियन टन (चालू वर्ष)
-कुल: 47,000 किमी ट्रैक
-कवरेज: लगभग 99%
-बचत: ₹6,000 करोड़
-2014 तक: 125 किमी
-2014 के बाद: 486 किमी
-पहले: ₹24-25 हजार करोड़
-अब: ₹2.72 लाख करोड़
निर्माणाधीन: 133
Updated on:
18 Mar 2026 01:08 pm
Published on:
18 Mar 2026 01:01 pm
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
