नई दिल्ली

नए साल पर लोगों को बड़ा तोहफा, 102 रुपए सस्ता हुआ LPG सिलेंडर

इंडियन ऑयल ने नए साल पर लोगों को बड़ा तोहफा दिया है। दरअसल, इंडियन ऑयल ने कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 102 रुपए की कटौती करने का फैसला किया है। अब दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 2001 रुपए हो गई है।

2 min read
Jan 01, 2022
commercial lpg cylinder cheaper by hundred rupees on new year 2022

नई दिल्ली। इंडियन ऑयल ने नए साल पर लोगों को बड़ा तोहफा दिया है। दरअसल, इंडियन ऑयल ने कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 102 रुपए की कटौती करने का फैसला किया है। हालांकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी। बता दें कि इंडियन ऑयल ने दिसंबर में कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ाए थे। दिसंबर महीने में एलपीजी सिलेंडर के दाम में 100 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। बता दें कि कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर में 102 रुपए की कटौती के बाद दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 2001 रुपए हो गई है।

पश्चिम बंगाल के शहर कोलकाता में कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का दाम 2077 रुपए हो गया है। वहीं मुंबई में 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1951 रुपए हुई है। इंडियन ऑयल के इस फैसले से रेस्टोरेंट चलाने वालों लोगों को राहत मिली है। ऐसी जगहों पर खाना बनाने के लिए कॉमर्शियल सिलेंडर का इस्तेमाल किया जाता है।

यह भी पढ़ें: रसोई गैस के नए दाम जारी, फटाफट जानिए नए रेट्स

राहत की बात यह है कि बीते कई दिनों से घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आखिरी बार अक्टूबर में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए थे। जिसका लोगों और विपक्ष ने काफी विरोध किया था। अगर रसोई गैस की मौजूदा कीमत की बात करें तो दिल्ली और मुंबई में नॉन-सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 899.50 रुपए है। वहीं कोलकाता में इसकी कीमत 926 रुपए है। चेन्नई में घरेलू एलपीजी सिलेंडर आपको 915.50 रुपये में मिलेगा।

अगर आप अपने शहर में रसोई और कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की नई कीमत जानना चाहतें हैं तो इस आसन तरीके से आप जानकारी हासिक कर सकते हैं। इसके लिए आप सरकारी तेल कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। इसके लिए आईओसीएल (IOCL) की वेबसाइट (cx.indianoil.in/webcenter/portal/Customer/pages_productprice) पर जाएं। यहां राज्य, जिला और डिस्ट्रीब्यूटर सेलेक्ट करें और फिर सर्च ऑप्शन पर क्लिक कर आप अपने शहर मे गैस की कीमत जान सकती हैं।

Updated on:
28 Oct 2025 05:30 pm
Published on:
01 Jan 2022 12:47 pm
Also Read
View All