नई दिल्ली

दिल्ली होटल हादसा: मौत के मुंह से यूं बच निकला नाइजीरियन कपल, यूट्यूब वीडियो की एक तरकीब ने बचा ली जान

Nigerian Couple Survives Fire: दिल्ली के मालवीय नगर होटल अग्निकांड में 21 लोगों की मौत हो गई, लेकिन एक नाइजीरियन कपल ने यूट्यूब पर देखी गई फायर सेफ्टी वीडियो की मदद से अपनी जान बचा ली।

2 min read
Nigerian Couple Survives Fire
दिल्ली अग्निकांड में नारजीरियन कपल की यबट्यूब वीडियो से बची जान (Photo-IANS)

Delhi Hotel Fire Incident: दिल्ली के मालवीय नगर के हौजरानी इलाके में हुए भीषण होटल अग्निकांड में दम घुटने और जलने से जहां 21 लोगों की मौत हो गई, वहीं इसी हादसे में एक नाइजीरियन कपल ने समझदारी दिखाकर अपनी जिंदगी बचा ली। कपल ने पुलिस को बताया कि उन्होंने कुछ समय पहले यूट्यूब पर आग लगने की स्थिति में बचाव के तरीकों से जुड़ा एक वीडियो देखा था। हादसे के दौरान जब होटल के गलियारों और कमरों में तेजी से धुआं भरने लगा, तब उन्हें उसी वीडियो की बातें याद आ गईं और उन्होंने उस वडियो के अनुसार अपनी जान बचा ली। उनकी इसी सबझबूझ ने उन्हें मौत के मुंह से सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

बाथरूम में रेस्क्यू टीम के पहुंचने तक किया इंतजार

कपल ने बताया कि उन्हें मालूम था कि आग लगने पर जहरीला धुआं ऊपर की ओर जमा होता है। ऐसे में दोनों अपने कमरे के बाथरूम में चले गए और शॉवर चालू कर दिया। उन्होंने फर्श पर तौलिए बिछाए और नीचे लेट गए ताकि धुएं का असर कम से कम हो। लगातार बहते पानी की वजह से बाथरूम का तापमान भी कंट्रोल में रहा। दोनों ने दरवाजा बंद कर लिया और रेस्क्यू टीम के पहुंचने तक वहीं इंतजार किया।

जांच में धुआं साबित हुआ खतरनाक

दिल्ली पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि इस हादसे में आग से ज्यादा धुआं खतरनाक साबित हुआ। अधिकारियों ने बताया कि ज्यादातर लोगों की मौत धुएं की वजह से हुई है क्योंकि आग लगने के बाद हर जगह धुआं फैल गया था और लोगों को उस वजह से दिखना भी बंद हो गया था और उन्हें सांस लेने में भी दिक्कत आने लगी थी। साथ ही होटल में वेंटिलेशन की भी कमी थी और बाहर निकलने का भी एक ही रास्ता था। इसी वजह से कुछ ही मिनटों में जहरीला धुआं पूरी इमारत में फैल गया और कई लोग बाहर निकलने का मौका नहीं पा सके।

विदेशी नागरिकों के बयान दर्ज कर रही पुलिस

हादसे के बाद पुलिस बचाए गए लोगों के बयान दर्ज करने में जुटी हुई है। होटल में कई विदेशी नागरिक भी ठहरे हुए थे, इसलिए भाषा संबंधी दिक्कतों को दूर करने के लिए ट्रांसलेटरों की मदद ली जा रही है।वहीं अग्निकांड में घायल हुए लोगों का इलाज दिल्ली के अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है। कई मरीजों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है और उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है। वहीं कुछ मरीजों की हालत में सुधार भी देखा गया है, लेकिन उन्हें अभी अस्पताल से छुट्टी नहीं दी गई है।

पोस्टमार्टम प्रक्रिया लगभग पूरी

हादसे में जान गंवाने वाले 21 लोगों में से ज्यादातर शवों का पोस्टमार्टम पूरा किया जा चुका है। कुछ शव अभी भी मॉर्चरी में रखे गए हैं, जिनकी पहचान और अन्य कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि परिजनों के पहुंचने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
06 Jun 2026 08:20 am