नई दिल्ली

Rupnagar Bridge Collapse: दिल्ली के रूपनगर में भरभराकर ढहा फुटओवर ब्रिज, नाले में गिरी महिला की मौत

Rupnagar Bridge Collapse: दिल्ली के रूपनगर में मदर डेयरी के पास ब्लॉक 3 में एक पुराना लोहे का पुल गिर गया। पुल गिरने से एक महिला नाले में जा गिरी, जिसकी तलाश के लिए दिल्ली पुलिस और फायर ब्रिगेड का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है

less than 1 minute read

Rupnagar Bridge Collapse: दिल्ली के रूपनगर इलाके से एक बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। रूपनगर के ब्लॉक 3 में मदर डेयरी के पास एक नाले पर बना लोहे का पुराना फुटओवर ब्रिज अचानक भरभराकर गिर गया। बताया जा रहा है कि इस हादसे में एक महिला नाले में गिर गई, जिसके बाद वहां पर मौजूद गोताखोरों ने किसी तरह से पानी से बाहर निकाला और फौरन अस्पताल लेकर गए, लेकिन इससे पहले ही महिला को मौत चुकी थी।

इस घटना को लाइव देखने वालो का कहना है कि जब पुल गिरा उसी वक्त एक महिला ब्रिज जे गुजर रही थी। अचानक ब्रिज का एक टूटने की वजह से वह नीचे नाले में गिर गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी, लेकिन महिला को बचाया नहीं जा सका। दिल्ली पुलिस के अनुसार, जिस समय यह पुल गिरा, उस पर एक महिला मौजूद थी जो पुल के साथ ही नाले में जा गिरी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

फिलहाल, नाले में गिरी महिला की तलाश के लिए बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। दमकल कर्मी और राहत दल की टीमें मौके पर मुस्तैद हैं। लोहे का यह पुल काफी पुराना बताया जा रहा है, जो अचानक ढह गया। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Updated on:
17 Mar 2026 12:59 pm
Published on:
17 Mar 2026 12:44 pm
Also Read
View All

अगली खबर