नई दिल्ली

कोरियन गेम की लत और डांट-फटकार…तीन बहनों के सामूहिक सुसाइड मामले ने सबको चौंकाया

Ghaziabad Triple Suicide: गाजियाबाद के टीला मोड़ इलाके में तीन नाबालिग बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। शुरुआती जांच में ऑनलाइन गेम की लत और पारिवारिक डांट-फटकार को इसकी वजह माना जा रहा है। पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है और अभी पूरे मामले की जांच की जा रही है।
3 min read
ghazibad triple sucide three minor sisters due to online korean game addiction
मृतकों के ऱ से मिला 50 पेज का सुसाइड नोट

Ghaziabad Triple Suicide: दिल्ली से सटे गाजियाबाद के टीला मोड़ इलाके में बुधवार रात एक बहुत दुखद घटना हुई। यहां एक सोसाइटी में रहने वाली तीन सगी नाबालिग बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। यह हादसा भारत सिटी टाउनशिप के टावर बी-1 में रात करीब 2 बजे हुआ। तीनों बहनों के कूदने पर हुई आवाज से सोसाइटी के लोग घर से बाहर आए और उन्होंने देखा कि तीनों बच्चियां बुरी तरह घायल हालत में पड़ी थीं। ऐसी अवस्था में देख सोसाइटी के लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को बुलाया। तीनों लड़कियों को हॉस्पिटल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस पूरी घटना के बाद पूरे इलाके में मातम छा गया और लोग हैरान रह गए। इस केस की जांच अभी चल रही है और पुलिस को उनके घर से 8 पेज का सुसाइड नोट मिला है।

तीनों ने कैसे की आत्महत्या?

पुलिस जांच में मृतक बहनों की पहचान 12 साल की पाखी, 14 साल की प्राची और 16 साल की विशिका के रूप में हुई है। तीनों आपस में बहुत जुड़ी हुई थीं और हर काम जैसे नहाना, खाना और सोना सब एक साथ करती थीं। जानकारी के अनुसार, फ्लैट के मंदिर वाले कमरे की खिड़की अक्सर खुली रहती थी। माना जा रहा है कि उस रात तीनों बहनें कुर्सी की मदद से खिड़की तक पहुंचीं और एक-एक कर नीचे कूद गईं।

आत्महत्या का कारण

पुलिस की जांच में सामने आया है कि तीनों बहनें मोबाइल पर एक तरह का “कोरियन लव गेम” खेलती थीं और उसे लेकर काफी ज़्यादा जुड़ गई थीं। वे हर समय फोन में लगी रहती थीं, जिस वजह से माता-पिता उन्हें बार-बार समझाते और डांटते थे। इसी बात को लेकर घर में अक्सर माहौल खराब रहता था। लॉकडाउन के बाद से उन्होंने स्कूल जाना छोड़ दिया था और उसी समय से उनहें इस गेम की लत लगी थी। चौंकाने वाली बात यह भी सामने आई है कि सबसे बड़ी बहन 16 साल की होने के बाद भी चौथी क्लास में ही पढ़ रही थी। शुरुआती जांच में अभी यही सामने आ रहा है कि उन्हें गेम खेलने की लत थी और उनके माता-पिता के गेम खेलने से मना करने की वजह से वे उनसे नाराज थीं, जिसकी वजह से उन तीनों ने इतना बड़ा कदम उठाया।

सुसाइड नोट में क्या लिखा है?

पुलिस को मिले सुसाइड नोट में शुरुआत में लिखा हुआ है कि इस डायरी में जो कुछ भी लिखा है, वो सब पढ़ लो क्योंकि ये सब सच है। साथ ही उन्होंने तुरंत पढ़ने के लिए भी लिखा है। सुसाइड नोट में उन्होंने अपने पिता से माफी मांगते हुए लिखा है कि पापा एम सॉरी और उसके साथ रोने वाली इमोजी बनाई हुई है। इसी के साथ पुलिस को उमके घर के एक कमरे में आई एम वैरी वैरा अलोन भी लिखा मिला है और मेक मी ए हर्ट ऑफ ब्रॉकन भी लिखा हुआ देखा गया है।

पिता ने क्या कहा?

उन तीनों लड़कियों के पिता का नाम चेतन है, जो ऑनलाइन ट्रेडिंग का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि उनका परिवार पिछले करीब तीन साल से गाजियाबाद की भारत सिटी सोसाइटी में रह रहा है। इससे पहले वे दिल्ली में रहते थे। पिता ने यह भी बताया कि घटना वाली रात घर के सभी लोग सो रहे थे। उसी दौरान तीनों बहनें कमरे की खिड़की से बाहर निकलीं और नीचे कूद गईं, किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। साथ ही उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता था कि उनकी बेटियां जो गम खेलती थीं, वह उनके लिए इतना भयानक साबित होगा वरना वह उन्हें कभी खेलने नहीं देते।

पुलिस को कैसे मिली सूचना?

एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 4 फरवरी की रात करीब 2:15 बजे पीआरवी के जरिए पुलिस को सूचना मिली थी। कॉल में बताया गया कि टीला मोड़ थाना क्षेत्र की भारत सिटी टाउनशिप के टावर बी-1 में 9वीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट की बालकनी से तीन बच्चियां नीचे कूद गई हैं और उनकी हालत बहुत गंभीर है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू की गई। लोनी हॉस्पिटल पहुंचने से पहले तीनों बहनों को मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और साथ ही मामले से जुड़ी बाकी कानूनी कार्रवाई भी शुरू की जा चुकी है। पुलिस ने उन तीनों बहनों के फोन और सुसाइड नोट कब्जे में कर लिए हैं।

Updated on:
04 Feb 2026 01:35 pm
Published on:
04 Feb 2026 11:42 am
Also Read
View All
परीक्षा सुधार के लिए टास्क फोर्स पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, जयराम रमेश बोले- राधाकृष्णन कमेटी की 101 सिफारिशों का क्या हुआ?

‘अगर मैं नाच नहीं सकती, तो यह मेरी क्रांति नहीं!’ NEET आंदोलन में उभरा AISA अध्यक्ष नेहा बोरा का चर्चित चेहरा

‘ये ट्रेंड ठीक नहीं है’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बीजेपी के पूर्व मंत्री का बयान, विपक्ष को बताया आंदोलनजीवी

स्पोक्सपर्सन के बयान को गलत तरीके से पेश किया गया- विदेश मंत्रालय ने CJP प्रोटेस्ट पर वायरल दावे का किया फैक्ट-चेक

DCW New Chief: स्वाति मालीवाल के 2 साल बाद दिल्ली महिला आयोग को मिली नई अध्यक्ष; लता गुप्ता संभालेंगी कमान, 5 नए सदस्य भी नियुक्त