नई दिल्ली

इसरो आज लांच करेगा देश का पहला पालारिमीटर उपग्रह, जानिए क्या करेगा यह उपग्रह

ISRO's first mission of 2024 :भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो साल की शुरुआत नए अंतरिक्ष मिशन के साथ कर रहा है।
less than 1 minute read
isro_india_to_launch_xposat_satellite_to_study_black_holes_today.png

ISRO's first mission of 2024: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन चंद घंटों के बाद देश का पहला पालारिमीटर उपग्रह लांच करेगा। इसरो का यह उपग्रह ब्लैक होल, आकाशगंगा सहित ब्रह्माण्ड के तमाम पहलुओं का अध्ययन करेगा।उपग्रह लांच के लिए उल्टी गिनती चालू है। यह बहुत जल्द ही पूरी होने जा रही है। इसरो सोमवार को साल 2024 के पहले ही दिन पीएसएलवी-सी58 एक्सपीओसैट, एक एक्स-रे पोलारिमीटर उपग्रह और 10 अन्य पेलोड प्रक्षेपित करेगा।
इसरो ने बताया है कि रविवार को सुबह 8.10 बजे शुरू हुई थी। यह गिनती एक जनवरी 2024 को सुबह 9.10 पूरी होगी और इसके साथ ही प्रक्षेपण भी हो जाएगा। इसरो ने बताया कि 44.4 मीटर लंबा पीएसएलवी-सी58 अपनी 60वीं उड़ान में 260 टन भार के साथ शार रेंज के पहले लांचपैड से उड़ान भरेगा।

2024 में सौर मिशन
इसरो इस समय चंद्रमा मिशन की सफलता के बाद सूर्य मिशन में जुटा हुआ है। इसके साथ ही मानव मिशन की भी तैयारी है। इसके लिए कई स्तर पर प्रक्षेपण और प्रशिक्षण का काम जारी है। इसरो 2024 में सूर्य अन्वेषण मिशन का सफल बनाने के लिए लगा हुआ है। अब पीएसएवीसी58/एक्सपीओसैट मिशन के प्रक्षेपण के लिए पूरी तरह तैयार है।

Published on:
01 Jan 2024 08:09 am
Also Read
View All
दिल्ली कोर्ट में पेश किए गए 5 यूक्रेनी और 1 अमेरिकी, आतंकियों को ट्रेनिंग देने का आरोप

1971 Indo-Pak War: किसी ने घर पर आकर शोर मचाया तब पता चला कि भारत ने हमला बोल दिया है- बेनजीर भुट्टो की दोस्त की आंखोंदेखी

‘क्या हिंदू बीफ खा सकते हैं?’ ध्रुव राठी की वीडियो पर दिल्ली HC का कड़ा रुख, GAC को दो हफ्ते में फैसले का आदेश

इथेनॉल-ब्लेंडेड पेट्रोल पर भड़के अरविंद केजरीवाल, PM नरेंद्र मोदी को लिखेंगे पत्र; बोले- 140 करोड़ लोगों पर हो रहा है एक्सपेरिमेंट

Delhi Health Scam:’रेखा गुप्ता ने 650 करोड़ का घोटाला कर दिया’ संजय सिंह ने बीजेपी सरकार और मीडिया पर साधा निशाना, बोले- गोदी मीडिया कोमा में है