
यह साल देश के ऑटोमोबाइल मार्केट के लिए काफी अहम रहा है। कई बड़ी लॉन्चिंग्स के साथ देश को कई नई गाड़ियाँ इस साल अब तक मिल चुकी हैं। पर साल के आखिरी 3 महीनों में यह सिलसिला थमने नहीं वाला। हाल ही में जीप इंडिया (Jeep India) ने अपनी नई और दमदार एसयूवी ग्रैंड चेरोकी (Grand Cherokee) की आधिकारिक रूप से झलक पेश कर दी है। एक रिपोर्ट के अनुसार यह शानदार एसयूवी अगले महीने देश में लॉन्च होने वाली है।
कंपनी ने शेयर किया टीज़र
जीप इंडिया ने कल ही अपने ऑफिशियल ट्विटर (Twitter) अकाउंट पर इस नई एसयूवी का टीज़र शेयर किया है। इस टीज़र के साथ ही कंपनी ने इस नई ग्रैंड चेरोकी को लग्ज़री, टेक्नोलॉजी और कैपैबिलिटी (क्षमता) का नया बेंचमार्क बताया है।
यह भी पढ़ें- आर्मी टैंक जैसे फीचर्स के साथ लॉन्च हुई दमदार Rezvani Vengeance SUV, मिलेगी बुलेटप्रूफ बॉडी और कीमत इतनी
"मेड इन इंडिया"
जीप की नई एसयूवी ग्रैंड चेरोकी पूरी तरह से "मेड इन इंडिया" होगी। इसे महाराष्ट्र में स्थित रांजनगांव में ही असेम्बल किया जाएगा। कम्पास (Compass), रैंगलर (Wrangler) और मेरिडियन (Meridian) के बाद यह देश में ही असेम्बल होने वाली कंपनी की चौथी कार होगी।
डिज़ाइन और फीचर्स
इस नई एसयूवी में जीप की सिग्नेचर डिज़ाइन के साथ स्पोर्टी लुक दिया गया है। फीचर्स की बात करें, तो इस कार में 10.25 इंच का ड्राइवर डिस्प्ले, 10.1 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 5.10 इंच का कलर हेड्स अप डिस्प्ले, मल्टी जोन टेम्परेचर कंट्रोल, वायरलैस चार्जिंग, पैनोरैमिक सनरूफ, मैकिन्टोश ऑडियो सिस्टम, लेदर अपहोल्स्ट्री, थ्री-स्पोक मल्टीफंक्शनल स्टीयरिंग व्हील और दूसरे कई शानदार फीचर्स मिलेंगे।
इंजन और ट्रांसमिशन
जीप ग्रैंड चेरोकी में 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया गया है। इससे कार को 268.27 bhp पावर और 400 Nm टॉर्क मिलेगा। इस एसयूवी में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ 8-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया गया है।
अनुमानित कीमत - 80-95 लाख रुपये।
यह भी पढ़ें- Tata की जल्द ही एक और CNG कार पेश करने की तैयारी, जानिए कितनी हो सकती है कीमत