26 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंडिया ब्लॉक पर भाजपा सांसद अशोक मित्तल का तंज, बोले- कोई आ रहा है, कोई जा रहा, यह तो तमाशा बन गया

BJP MP Ashok Mittal: भाजपा सांसद अशोक मित्तल ने इंडिया ब्लॉक में मतभेदों को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा और कहा कि विपक्ष को मुद्दे खड़े करने के बजाय जनता के बीच काम करना चाहिए। उन्होंने चुनाव आयोग की स्वतंत्रता पर उठे सवालों का भी जवाब दिया और कहा कि चुनाव आयुक्त संविधान के अनुसार काम कर रहे हैं।
2 min read
Google source verification
BJP MP Ashok Mittal

भाजपा सांसद अशोक मित्तल। फाइल फोटो- आईएएनएस

दिल्ली। भाजपा सांसद अशोक मित्तल ने इंडिया ब्लॉक में शामिल दलों के बीच मतभेदों को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इंडिया ब्लॉक में कोई आ रहा है तो कोई जा रहा है और यह सब एक तमाशे जैसा दिखाई दे रहा है। मित्तल ने विपक्ष को मुद्दे पैदा करने के बजाय जनता के बीच जाकर काम करने और अपनी पार्टियों को एकजुट रखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि जब विपक्ष अपने अंदर के मामलों को ही हल नहीं कर पा रहा है तो बाहर के मुद्दों को कैसे हल करेगा।

ममता बनर्जी पर साधा निशाना

मित्तल ने कहा कि आप किस इंडिया ब्लॉक की बात करते हैं। यह ब्लॉक गेम की तरह गिर रहे हैं। कोई दो आ रहे हैं, कोई जा रहे हैं। उन्होंने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयानों का जिक्र करते हुए कहा कि कुछ दिन पहले वह कह रही थीं कि वह इंडिया ब्लॉक का हिस्सा नहीं हैं और अब बैठक में शामिल हो रही हैं। मित्तल के मुताबिक विपक्ष लगातार चुनावों में हार रहा है और जनता उसे पसंद नहीं कर रही है, इसलिए वह नए मुद्दे खड़े करने की कोशिश कर रहा है।

भाजपा सांसद ने विपक्ष से कहा कि वह इस तरह के मुद्दे पैदा करने की कोशिश न करे, क्योंकि इससे कोई फायदा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि जनता सब कुछ देखती है। विपक्ष को चाहिए कि वह जनता के बीच जाकर काम करे और अपनी पार्टी को एकजुट रखे। उन्होंने कहा कि जब किसी पार्टी के अंदर के मामले ही सुलझ नहीं रहे हैं तो बाहर के मामलों को सुलझाने की कोशिश करने का क्या फायदा होगा।

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर भी बोले

अशोक मित्तल ने चुनाव आयुक्तों के चयन को लेकर उठाए गए सवालों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उस समय आरोप लगाए गए थे कि भारत सरकार ने अपनी पसंद के लोगों को चुनाव आयुक्त बनाया है और वे सरकार के हिसाब से काम करेंगे। मित्तल ने कहा कि बाद के घटनाक्रम से यह बात सामने आई कि सरकार की ओर से नियुक्त किए गए चुनाव आयुक्त संविधान के अनुसार काम कर रहे हैं और किसी राजनीतिक दल के हिसाब से नहीं चल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की स्वतंत्रता बरकरार रही है। मित्तल ने कहा कि यदि चुनाव आयोग के तीन अधिकारी किसी मुद्दे पर आपस में चर्चा करते हैं और उनके बीच मतभेद होते हैं तो यह लोकतंत्र की मजबूती को दिखाता है। उनके अनुसार, यदि अधिकारियों के बीच हुए पत्राचार में सहमति और असहमति दोनों दर्ज हैं तो इससे यह भी पता चलता है कि सरकार ने ऐसे लोगों को जिम्मेदारी दी है जो अपने विचार स्वतंत्र रूप से रखने में सक्षम हैं।

एशियाई खेलों में भारतीय छात्रों के प्रदर्शन का जिक्र

अशोक मित्तल ने एशियाई खेल 2026 में भारतीय छात्रों के प्रदर्शन पर भी खुशी जताई। उन्होंने कहा कि शूटिंग में कमलजीत ने गोल्ड मेडल जीता है। कैनोइंग में सलमान और सतनाम ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया है। मित्तल ने भारतीय छात्रों के प्रदर्शन पर खुशी जताते हुए कहा कि खेलों में युवाओं की भागीदारी और उनकी उपलब्धियां उत्साह बढ़ाने वाली हैं।