नई दिल्ली

Mahindra की दिसंबर में शानदार सेल, 61% का हुआ इजाफा

Mahindra Cars Sale In December 2022: साल के आखिरी महीने में महिंद्रा ने शानदार सेल करते हुए बेहतरीन इजाफा दर्ज किया है।
2 min read
mahindra_cars.jpg
Mahindra Cars

भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट के लिए साल का आखिरी महीना यानि कि दिसंबर 2022 उम्मीद से अच्छा रहा। इस महीने में ईयर एन्ड ऑफर्स के चलते ऑटोमोबाइल कंपनियों को काफी फायदा हुआ। इनमें भारतीय ऑटोमोबाइल कंपनी महिंद्रा मोटर्स (Mahindra Motors) भी शामिल है। महिंद्रा मोटर्स ने दिसंबर 2022 में शानदार सेल की। इतना ही नहीं, कंपनी ने सेल में इजाफा भी दर्ज किया।

कितनी हुई सेल?

हाल ही में महिंद्रा मोटर्स की तरफ से जानकारी देते हुए बताया गया कि कंपनी ने दिसंबर 2022 में 28,445 यूनिट्स पैसेंजर व्हीकल्स की सेल की।

सेल में कितना हुआ इजाफा?

रिपोर्ट के अनुसार महिंद्रा मोटर्स ने दिसंबर 2021 में कुल 17,722 यूनिट्स की सेल की थी। ऐसे में कंपनी ने दिसंबर 2021 के मुकाबले दिसंबर 2022 में पैसेंजर व्हीकल्स की 10,723 यूनिट्स ज़्यादा बेचीं। इससे कंपनी को ईयर-टू-ईयर बेसिस पर सेल में 60.56% की बढ़ोत्तरी देखने को मिली है।


यह भी पढ़ें- व्हीकल में ज़्यादा समय तक पेट्रोल रखना नहीं है सही, हो सकती है परेशानी

यूटिलिटी व्हीकल्स की भी शानदार सेल

महिंद्रा मोटर्स ने दिसमंर 2022 में 28,333 यूनिट्स की सेल की।

यूटिलिटी व्हीकल्स की सेल में भी हुआ फायदा

रिपोर्ट के अनुसार महिंद्रा मोटर्स ने दिसंबर 2021 में यूटिलिटी व्हीकल्स की कुल 17,469 यूनिट्स की सेल की थी। ऐसे में कंपनी ने दिसंबर 2021 के मुकाबले दिसंबर 2022 में यूटिलिटी व्हीकल्स की 10,864 यूनिट्स ज़्यादा बेचीं। इससे कंपनी को ईयर-टू-ईयर बेसिस पर यूटिलिटी व्हीकल्स की सेल में 62.19 की बढ़ोत्तरी देखने को मिली है।

किन गाड़ियों की हुई ज़्यादा सेल?

पिछले महीने महिंद्रा की जिन गाड़ियों का मार्केट में बोलबाला रहा, उनके नाम इस प्रकार है।

1. Mahindra Scorpio N.
2. Mahindra XUV700.
3. Mahindra Thar.
4. Mahindra Bolero.
5 Mahindra XUV300.


कंपनी में भी उत्साह

महिंद्रा मोटर्स के 2022 के अंत में शानदार सेल से कंपनी में भी उत्साह है। कंपनी आगे भी मार्केट में इसी तरह का परफॉर्मेंस चाहती है।

यह भी पढ़ें- कल इंश्योरेंस लेते समय रखें इन बातों का ध्यान, नहीं होगी परेशानी

Published on:
02 Jan 2023 06:08 pm
Also Read
View All
‘मुझे माइग्रेन की प्रॉब्लम है’, सोनम वांगचुक के साथ भूख हड़ताल पर बैठने को लेकर बोले अभिजीत दीपके

जब तक धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं तब तक सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल, दीपके के साथ जंतर-मंतर पर डटे प्रदर्शनकारी

Aarogya Setu 2.0 कल होगा लॉन्च, ‘आयुष्मान ऐप’ भी आ रहा; ऑनलाइन पर्ची, फास्ट इंश्योरेंस क्लेम जैसे मिलेंगे फायदे

राहुल गांधी के ‘मिसिंग’ पोस्टरों से गरमाई सियासत, बीजेपी ने विदेश दौरे पर घेरा; कांग्रेस के जवाब का इंतजार

‘राम मंदिर में 200 करोड़ की चोरी, बरामद सिर्फ 80 लाख’, अरविंद केजरीवाल ने कहा- बड़ी मछलियां खुलेआम घूम रही हैं