नई दिल्ली

Motorola Moto E20: लॉन्च हुआ मोटोरोला का नया स्मार्टफोन, जानिए डिटेल्स

Motorola Moto E20: मोटोरोला ने हाल ही में अपना नया स्मार्टफोन Moto E20 लॉन्च कर दिया है। बजट स्मार्टफोन होने की वजह से यह उन लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है जो कम कीमत में स्मार्टफोन लेना चाहते हैं।

less than 1 minute read
imgonline-com-ua-convertbhtbmxm1a7lv.jpg
Motorola Moto E20

नई दिल्ली। मोटोरोला (Motorola) की शुरुआत 1928 में अमरीका में हुई थी। 2011 में मोटोरोला दो हिस्सों Motorola Mobility और Motorola Solutions में बंट गई। 2014 में Motorola Mobility को चाइनीज़ कंपनी लेनोवो (Lenovo) ने खरीद लिया। मोटोरोला सालों से अपने मोबाइल फोन्स के लिए जानी जाती है। मोटोरोला को लेनोवो द्वारा खरीदे जाने के बाद से कंपनी ने मार्केट में समय-समय पर स्मार्टफोन्स लाना शुरू कर दिया। स्मार्टफोन्स की इसी लिस्ट में मोटोरोला ने अब एक नया नाम जोड़ा है। हाल ही में कंपनी ने नया स्मार्टफोन Motorola Moto E20 लॉन्च किया है। यह एक बजट स्मार्टफोन है।

फीचर्स

आइए एक नज़र डालते है मोटोरोला (Motorola) के नए स्मार्टफोन Moto E20 के फीचर्स पर।

कीमत और सेल

इस स्मार्टफोन की कीमत 99.99 यूरो यानि कि करीब 8,700 रुपये है और इसकी सेल अगले महीने यानि कि अक्टूबर से शुरू होगी।

Published on:
16 Sept 2021 02:42 pm