15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लाल किले से PM मोदी का बड़ा संकल्प, ‘फ्रैजाइल फाइव’ से दुनिया की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था तक पहुंचा भारत

PM Modi Red Fort Speech:पीएम नरेंद्र मोदी ने लाल किले से देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर बनाना हैं। 140 करोड़ भारतीयों के पुरुषार्थ से देश आत्मनिर्भर बनेगा।
2 min read
Google source verification
PM Modi Red Fort Speech

पीएम मोदी ने लाल​ किले से देश की आर्थिक यात्रा का किया जिक्र, photo source@ANI

PM Modi Independence Day Speech: 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से संबोधित करते हुए कहा कि हम आज दुनिया की मेजर इकोनॉमी में फास्टर ग्रोइंग इकोनॉमी बन चुके हैं। देशवासियों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि अब हम रुक नहीं सकते हैं। हमें तेजी से मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट को बढ़ाना होगा। देश को विकसित बनाने के लिए आत्मनिर्भर बनकर स्वदेशी उत्पादों को दुनिया के बाजारों में पहुंचाना होगा। पिछले 12 साल में भारत ने एक नई रफ्तार पकड़ी है। देश का संकल्प है कि 2047 तक हम देश को विकसित बनाएंगे और 140 करोड़ लोगों का पुरुषार्थ इस लक्ष्य को हासिल करेगा।

फ्रैजाइल फाइव' का किया जिक्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर भारत की आर्थिक यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि देश ने पिछले 12 वर्षों में 'फ्रैजाइल फाइव' से दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था तक का सफर तय किया है। 2013 में भारत को बाहरी वित्तीय झटकों के प्रति संवेदनशील माना जाता था। देश में ऊंची महंगाई, चालू खाते का घाटा और कमजोर रुपया बड़ी चुनौतियां थीं। लेकिन अब भारत ने वैश्विक अर्थव्यवस्था में अपनी स्थिति मजबूत की है और तेजी से आगे बढ़ रहा है।

क्या है 'फ्रैजाइल फाइव'?

'फ्रैजाइल फाइव' शब्द का इस्तेमाल पहली बार 2013 में ग्लोबल इन्वेस्टमेंट बैंक मॉर्गन स्टैनली (Morgan Stanley) ने किया था। इस ग्रुप में भारत के अलावा ब्राजील, इंडोनेशिया, दक्षिण अफ्रीका और तुर्किए शामिल थे। इन पांच उभरती अर्थव्यवस्थाओं को बाहरी वित्तीय झटकों के प्रति अपेक्षाकृत ज्यादा संवेदनशील माना गया।

भारत कैसे 'फ्रैजाइल फाइव' से निकला?

2014 तक देश के बाहरी खाते की स्थिति में सुधार हुआ और विदेशी मुद्रा भंडार मजबूत हुआ। इस बदलाव के पीछे कई आर्थिक कदमों को अहम माना गया। चालू खाते के घाटे को कम करने के लिए सोने के आयात पर अंकुश लगाकर निर्यात बढ़ाने पर जोर दिया गया। जिसके कारण भारत जल्द ही 'फ्रैजाइल फाइव' की सूची से बाहर निकलने में कामयाब रहा।

पीएम मोदी ने 12 साल का दिया हिसाब

पीएम मोदी ने पिछले 12 सालों का हिसाब देते हुए कहा कि आज डिफेंस प्रोडक्शन 4 गुना, मोबाइल उत्पादन 37 गुना, खादी ग्रामोद्योग 7 गुना और मैन्युफैक्चरिंग 21 गुना बढ़ा है। उन्होंने कहा कि 6 गुना रफ्तार से गैस कनेक्शन बढ़े हैं और हर साल 4 गुना रफ्तार से टॉयलेट बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि अब लक्ष्य 2047 तक भारत को विकसित बनाना है और यह तभी संभव होगा, जब हम आत्मनिर्भर बनेंगे।

40 से ज्यादा देशों के साथ FTA पर काम

दुनिया के 40 से ज्यादा देशों के साथ हम फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) कर रहे हैं। अब हम रुक नहीं सकते हैं। पीएम ने देशवासियों से अपील की कि देश के प्रोडक्ट्स को दुनिया के कोने-कोने में पहुंचाना होगा। इस मौके को छोड़ नहीं सकते। यह अवसर है, जब हम भारत के हर उत्पाद को विश्व के बाजार में पहुंचा सकते हैं। ग्लोबल पैरामीटर को पार करना होगा। हमें सस्ता और अच्छा देना होगा। हमारा टेक्सटाइल सेक्टर दुनियाभर में पहुंच सकता है।

आने वाले साल सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण

उन्होंने कहा कि एफटीए की वजह से हमारे सी-फूड की दुनिया के हर कोने में पहुंचने की संभावना बढ़ी है। ऐसे में हमें तेजी से काम करना होगा। देशवासियों ने जो सामर्थ्य दिखाया है, उससे हम तेजी से विकसित भारत की ओर बढ़ सकते हैं। पूरे देशवासियों को इस पर काम करना होगा। पीएम ने कहा कि जो काम अभी तक नहीं हुआ, वो आने वाले 5 से 7 साल में करने हैं। हम इस काम को जल्द से जल्द पूरा कर सकते हैं।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग