नई दिल्ली

क्रेडिट कार्ड इश्यू कराना चाहता है श्रद्धा का आरोपी हत्यारा, अदालत का किया रुख

श्रद्धा वाकर का आरोपी हत्यारा आफताब पूनावाला सर्दी के कपड़ों को खरीदने के लिए क्रेडिट कार्ड व डेबिट कार्ड इश्यू कराना चाहता है। इसके लिए उसने दिल्ली की अदालत का रुख किया है। वहीं उसकी हिरासत को कोर्ट ने 4 दिन के लिए बढ़ा दिया है।
2 min read
• •
Updated: 6 Jan 2023, 9:03 PM IST
no-money-to-buy-winter-clothes-shraddha-s-accused-killer-seeks-release-of-debit-credit-cards.jpg
'No money to buy winter clothes': Shraddha's accused killer seeks release of debit, credit cards

अपनी लिव-इन पार्टनर की हत्या करने और उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े करने के आरोपी आफताब पूनावाला की न्यायिक हिरासत 4 दिन के लिए बढ़ा दी गई है। आरोपी हत्यारे आफताब पूनावाला को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए कोर्ट में पेश किया गया, जिसे अब कोर्ट में 10 जनवरी को पेश किया जाएगा। इससे पहले 23 दिसंबर को एक अदालत ने आफताब पूनावाला को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। वहीं आफताब पूनावाला ने इस मामले की जांच जारी रहने तक अपने क्रेडिट और डेबिट कार्ड जारी करने की मांग करते हुए दिल्ली की एक अदालत का रुख किया है।

आरोपी हत्यारे ने आवेदन के माध्यम से कोर्ट से कहा है कि उसके पास सर्दी के मौसम के लिए कपड़े खरीदने के लिए पैसे नहीं हैं। सर्दियों के मौसम में कपड़े और रोजमर्रा की वस्तुओं को खरीदने के लिए तत्काल पैसों की जरूरत है। इसके साथ ही आफताब ने कोर्ट से कहा है कि बैंक खातों में कुछ पैसे है, लेकिन डेबिट व क्रेडिट कार्ड पुलिस अधिकारियों के पास पड़े हैं।

जेल में ठंडी से जूझ रहा है आरोपी हत्यारा
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आरोपी हत्यारे के वकील ने कोर्ट में कहा है कि "आरोपी तिहाड़ जेल में कड़ाके सर्दी से जूझ है और सर्दियों के लिए पर्याप्त कपड़े नहीं हैं, इसलिए दिन-प्रतिदिन की वस्तुओं के साथ-साथ सर्दियों के कपड़े खरीदने के लिए पैंसो की तत्काल आवश्यकता है।"

पिता और भाई के DNA से मैच हुए हड्डियों और बालों के टुकड़े
इससे पहले बुधवार को विशेष पुलिस आयुक्त सागर प्रीत हुड्डा ने बताया था कि जंगल से मिले हड्डियों और बालों का DNA श्रद्धा वाकर के पिता और भाई से मैच हो गए हैं, जिसको अब एम्स में एक मेडिकल बोर्ड द्वारा किए जाने वाले पोस्ट-मॉर्टम परीक्षण के लिए भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें: श्रद्धा मर्डर के आरोपी का दिल्ली पुलिस आज लेगी वॉयस सैंपल, तिहाड़ से CBI मुख्यालय पहुंचा आफताब
यह भी पढ़ें: श्रद्धा के बाद अब अंकिता के आरोपी हत्यारों का होगा नार्को टेस्ट! जल्द दाखिल होगी चार्ज शीट

Updated on:
6 Jan 2023, 9:03 PM IST
Published on:
Also Read
View All
जामिया में छात्र आंदोलन के बीच बड़ा फैसला, अगले आदेश तक ऑनलाइन चलेंगी सभी कक्षाएं

दिल्ली में 12वीं की छात्रा ने की आत्महत्या, तीन पन्नों का सुसाइड नोट लिखकर खुद को लगाई आग

नस्लीय टिप्पणी मामले में यूट्यूबर आमिर शौकीन को 5 दिन की पुलिस हिरासत, त्रिपुरा के युवक पर टिप्पणी का आरोप

जामिया में ‘फ्री कश्मीर’ नारे पर जम्मू-कश्मीर छात्र संघ ने जताई आपत्ति, गिरिराज सिंह पर लगाया आंदोलन को बदनाम करने का आरोप

दिल्ली में कहां रहते हैं CJP नेता सौरव दास? कोर्ट ने मांगा पते का सबूत, किराए का एग्रीमेंट नहीं मिलने पर 17 नवंबर को फिर होगी सुनवाई