नई दिल्ली

केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की गिरफ्तारी के आदेश जारी, भाजपा जनआशीर्वाद रैली में सीएम उद्धव ठाकरे को कहे अपशब्द

नासिक पुलिस की क्राइम ब्रांच ने केंद्रीय मंत्री नारायण राणे (narayan rane) की गिरफ्तारी के आदेश जारी किए गए हैं। बता दे कि नारायण राणे पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान महाराष्ट्र के सीएम उद्धव (Uddhav Thackeray) को अपशब्द कहने का आरोप है।
2 min read
• •
Updated: 24 Aug 2021, 10:12 AM IST
केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की गिरफ्तारी का आदेश जारी
केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की गिरफ्तारी का आदेश जारी

नई दिल्ली। नासिक पुलिस की क्राइम ब्रांच ने केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की गिरफ्तारी के आदेश जारी किए गए हैं। बता दे कि नारायण राणे पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान महाराष्ट्र के सीएम उद्धव (Uddhav Thackeray) को अपशब्द कहने का आरोप है। इस मामले में शिवसेना ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। इस पर कार्रवाई करते हुए नासिक क्राइम ब्रांच को चिपलून जाकर केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को गिरफ्तार करने के आदेश दिए गए हैं।

जनआशीर्वाद रैली में दिया था बयान

भाजपा इन दिनों देशभर के कई राज्यों में पार्टी को मजबूत करने के उद्देश्य से जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रही है। वहीं कई राज्य (खासकर जिनमें विपक्ष सत्ता में है) कोरोना को हवाला देते हुए इस यात्रा का विरोध कर रहे हैं। इसके साथ ही इन रैलियों में कोरोना नियमों का उल्लंघन होने पर कार्रवाई भी कर रहे हैं। नारायण राणे की जनआशीर्वाद यात्रा (jan aashirwad yatra) को लेकर शिवसेना उन पर हमलावर है।

बता दें कि इससे पहले मुंबई पुलिस ने जनआशीर्वाद निकाल रहे कार्यकर्ताओं के खिलाफ करीब 22 मामले दर्ज किए थे। वहीं सोमवार को (23 अगस्त) जनआशीर्वाद यात्रा कोकड़ के महाड़ इलाके में पहुंची। यहां नारायण राणे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। प्रेस कॉऩ्फ्रेंस में राणे ने सीएम उद्धव को कथिच रूप से अपशब्द कहे। गौरतलब है कि ये इलाका शिवसेना का गढ़ माना जाता है।

इस घटना के बाद से शिवसेना केंद्रीय मंत्री पर हमलावर है। पार्टी नेताओं का कहना है कि राणे ने सीएम का अपमान किया है। मामले पर नारायण राणे की बेटे नितेश राणे ने ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि 'युवा सेना के सदस्यों को हमारे जुहू स्थित घर के बाहर इकट्ठा होने के लिए कहा गया है। या तो मुंबई पुलिस उन्हें वहां आने से रोके, नहीं तो जो कुछ भी होगा, उसकी जिम्मेदारी हमारी नहीं होगी. शेरों की मांद में जाने की हिम्मत मत करो, हम इंतज़ार कर रहे होंगे।

Updated on:
24 Aug 2021, 10:12 AM IST
Published on:
Also Read
View All
प्रशांत भूषण के सोशल मीडिया हैंडल से रूसी विदेश मंत्री का फर्जी वीडियो शेयर, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR

चुनाव आयोग का एक और यू-टर्न: वोटर फॉर्म 6 से हटाया SIR डिक्लेरेशन, दोनों चुनाव आयुक्तों की आपत्तियों पर बदला फैसला

मधुबनी में पुलिसकर्मी की करतूत पर भड़के तेजस्वी, पूछा- आरोपी फरार है या फरार कराया गया?

‘बांग्लादेश के इस्लामवादियों से प्रभावित हैं’ भाजपा ने नेहा बोरा और राहुल गांधी को बताया हिंदू विरोधी

धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ FIR दर्ज कराने थाने पहुंचे पप्पू यादव, बोले- श्रीकृष्ण का अपमान बर्दाश्त नहीं, सजा दिलाकर रहेंगे