नई दिल्ली

दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बने हुए हैं पीएम नरेंद्र मोदी, जानिए बाइडेन और जस्टिन ट्रूडो का स्थान

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुनिया का सबसे लोकप्रिय नेता बने हुए हैं। बता दें कि एक कंसल्टिंग एजेंसी द्वारा कराए गए सर्वे में पीएम मोदी को सबसे अधिक रेटिंग हासिल हुई हैं।
2 min read
• •
Updated: 6 Nov 2021, 10:40 PM IST
pm narendra modi continues to most popular leader of world
pm narendra modi continues to most popular leader of world

नई दिल्ली। एक कंसल्टिंग एजेंसी ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुनिया का सबसे लोकप्रिय नेता माना है। बता दें कि यह एजेंसी की अपनी राय नहीं है बल्कि ग्लोबल लीडर अप्रूवल ट्रैकर पीएम मोदी को सबसे ज्यादा रेटिंग मिलने के बाद एजेंसी ने इसका ऐलान किया है। एजेंसी ने बताया कि ग्लोबल लीडर अप्रूवल ट्रैकर पीएम मोदी को सबसे अधिक 70 फीसदी रेटिंग मिली है और वह दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेत बने हुए हैं।

छठे स्थान पर हैं बाइडेन
बता दें कि इस ग्लोबल लीडर अप्रूवल ट्रैकर में दुनियाभर के कई नेताओं के नाम शामिल थे। ऐसे में अगर दुनिया के अन्य दिग्गज नेताओं की बात करें तो वहीं मेक्सिको के राष्ट्रपति लोपेज ओब्राडोर 66 फीसदी रेटिंग के साथ दूसरे नंबर पर हैं। वहीं जर्मन चांसलर अंगेला मर्केल 54 फीसदी रेटिंग मिली है। खास बात यह है कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को 44 फीसदी रेटिंग ही मिली है। इसके साथ ही वह छठे नंबर पर आए हैं।

इसके साथ ही कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो को 43 फीसदी रेटिंग के साथ 7वें नंबर पर रखा गया है। दक्षिण कोरिया के नेता मून जे इन को 9वें नंबर पर रखा गया है। अगर 10 स्थान की बात करें तो आखिरी पायदान यानी 10वें नंबर पर ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन को रखा गया हैं।

भारत के वाणिज्य मंत्री और खाद्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कू ऐप पर इस संबंध में पोस्ट किया है औप पीएम नरेंद्र मोदी के टॉप पर आने की जानकारी दी। यह रेटिंग मॉर्निंग कंसल्ट पॉलिटिकल इंटेलिजेंस की ओर से कराए गए सर्वे में सामने आई है। मॉर्निंग कंसल्ट की ओर से हर साल दुनिया के 13 नेताओं की रेटिंग की जाती है। इनमें ऑस्ट्रेलिया, भारत, ब्राजील, अमेरिका, ब्रिटेन, जापान, इटली, मेक्सिको, स्पेन, जर्मनी, फ्रांस और कनाडा शामिल हैं।

हर देश के वयस्कों के बीच होता है सर्व

बता दें कि एजेंसी हर देश के वयस्कों के बीच एक सर्वे कराती है, जिसके आंकड़ों के आधार पर संबंधित नेताओं की लोकप्रियता की रेटिंग जारी की जाती है। इससे रेटिंग से पता चलता है कि दुनिया भर में किन नेताओं की लोकप्रियता कितनी है। खास बात यह है कि बीते साल भी पीएम नरेंद्र मोदी को रेटिंग में पहला स्थान मिला था।

Published on: