नई दिल्ली

राष्ट्रपति ने जताई चिंता, इतने बड़े देश में क्यों एक भी शैक्षिक संस्थान दुनिया के 50 संस्थानों में नहीं है शामिल?

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने इस बात पर चिंता जताई है कि इतने बड़े अपने देश में कोई भी शैक्षिक संस्थान दुनिया के शीर्ष 50 शैक्षिक संस्थानों में शुमार नहीं है।
2 min read
• •
Updated: 18 Dec 2023, 8:13 PM IST
draupadi_murmu.jpg
राष्ट्पति द्रौपदी मुर्मू

पत्रिका ब्यूरो

नई दिल्ली।
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने इस बात पर चिंता जताई है कि इतने बड़े अपने देश में कोई भी शैक्षिक संस्थान दुनिया के शीर्ष 50 शैक्षिक संस्थानों में शुमार नहीं है। सोमवार को आईआईटी खड़गपुर के 69वें दीक्षांत समारोह में भाग लेते हुए उन्होंने इस बात का खास रूप से उल्लेख करते हुए क्वालिटी एजुकेशन पर फोकस किया। उन्होंने कहा कि पूरे विश्व में हमारी आईआईटी प्रणाली की प्रतिष्ठा है। आईआईटी को प्रतिभा और प्रौद्योगिकी का इन्क्यूबेशन केंद्र माना जाता है। उन्होंने कहा कि आईआईटी खड़गपुर को देश का पहला आईआईटी होने का गौरव हासिल है। इस संस्था ने लगभग 73 वर्षों की अपनी यात्रा में अनूठी प्रतिभाओं को तराशा है और देश के विकास में इसका योगदान अतुलनीय है।

राष्ट्रपति ने कहा कि यह कदम न केवल आईआईटी खड़गपुर को इंटरनेशनल स्तर पर अपनी प्रतिष्ठा स्थापित करने में मदद करेगा बल्कि भारतीय शिक्षा प्रणाली को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में भी एक बड़ा कदम होगा।

राष्ट्रपति ने कहा कि दुनिया की प्राचीन ज्ञान परंपरा वाले इतने विशाल देश का एक भी शैक्षणिक संस्थान दुनिया के शीर्ष 50 शैक्षणिक संस्थानों में शामिल नहीं है। उन्होंने कहा कि रैंकिंग की दौड़, अच्छी शिक्षा से अधिक महत्वपूर्ण नहीं है, लेकिन अच्छी रैंकिंग न केवल दुनिया भर के छात्रों और अच्छे संकाय-सदस्यों को आकर्षित करती है बल्कि देश की प्रतिष्ठा भी बढ़ाती है। उन्होंने कहा कि देश की सबसे पुरानी आईआईटी होने के नाते आईआईटी खड़गपुर को इस दिशा में प्रयास करना चाहिए।

राष्ट्रपति ने कहा कि आईआईटी खड़गपुर जैसे संस्थानों को नवाचार और प्रौद्योगिकी के माध्यम से 21वीं सदी को भारत की सदी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी। उन्हें तकनीक विकसित करने और उसे क्रियान्वित करने के लिए परिवर्तनकारी प्रयास करने होंगे।

राष्ट्रपति ने कहा कि प्रौद्योगिकी पर हर किसी का अधिकार होना चाहिए। इसका उपयोग समाज में खाई बढ़ाने के लिए नहीं बल्कि सामाजिक न्याय और समानता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि डिजिटल भुगतान प्रणाली आम लोगों के जीवन को सरल बनाने वाली प्रौद्योगिकी का सबसे अच्छा उदाहरण है।

राष्ट्रपति ने कहा कि आज भारत नई ऊंचाइयों को छू रहा है, नए मानक स्थापित कर रहा है और एक प्रमुख विश्व शक्ति के रूप में उभर रहा है। हम वसुधैव कुटुंबकम की भावना से दुनिया के सामने आने वाली चुनौतियों का समाधान तलाशने के लिए तत्पर हैं। भारत के इस अमृत काल में प्रौद्योगिकी का उपयोग करके ही स्वर्ण युग आएगा। कम्प्यूटरीकरण, सौर ऊर्जा, जीनोमिक्स और कई भाषा मॉडल ऐसे कुछ प्रयोग हैं जो सामाजिक जीवन में क्रांतिकारी बदलाव लाने की क्षमता रखते हैं। 150 साल पहले जो बीमारियां लाइलाज लगती थीं, उनका इलाज अब लगभग मुफ्त में किया जाता है। लोगों का जीवन स्तर बेहतर हो रहा है। इस दुनिया को बेहतर और समावेशी बनाने में प्रौद्योगिकी की भूमिका अहम है।

Published on:
Also Read
View All
दिल्ली की जहरीली हवा बन रही बच्चों के लिए जिंदगीभर का खतरा, जानिए बड़ो से ज्यादा बच्चों पर कैसे पड़ता है इसका दुष्प्रभाव

प्रवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल पर लगाया ओछी राजनीति का आरोप, यमुना में मरी मछलियां डालने के मामले में FIR के निर्देश

Delhi Pollution: दिवाली के पटाखे ही नहीं, ये चीजें भी बना रही हैं दिल्ली की हवा जहरीली, वैज्ञानिक ने बताई बड़ी वजह

दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी ने 1984 के पीड़ित सिखों के साथ मिलकर जलाई सोनिया गांधी की किताब, गलत तथ्य लिखने का लगाया आरोप

Delhi Accident: सोनिया विहार में डंपर ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, 3 लोगों की मौत, 5 घायल