नई दिल्ली

पंजाब सीएम चन्नी का नवजोत सिंह सिद्धू पर पलटवार, कहा- गरीब हूं लेकिन कमजोर नहीं

पंजाब कांग्रेस में कलह थमने का नाम नहीं ले रही है। अब पंजाब सीएम चन्नी और सिद्धू के बीच जुबानी जंग जारी है। ऐसे में चन्नी ने सिद्धू का नाम लिए बिना कहा कि मैं गरीब हूं, लेकिन कमजोर नहीं।
2 min read
• •
Updated: 6 Nov 2021, 7:56 PM IST
punjab cm charanjit singh channi attack on navjot singh sidhu
punjab cm charanjit singh channi attack on navjot singh sidhu

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री बदलने के बाद भी पंजाब कांग्रेस में कलह थमने का नाम नहीं ले रही है। पंजाब सीएम चरणजीत सिंह चन्नी और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच जुबानी जंग जारी है। बता दें कि हाल ही नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब सीएम पर निशाना साधा था, अब चरणजीत सिंह चन्नी ने सिद्धू के बयान पर पलटवार किया है। एक कार्यक्रम में बोलते हुए चन्नी ने कहा कि मैं गरीब हूं लेकिन कमजोर नहीं हूं।

सीएम चन्नी बोले मैं कमजोर नहीं हूं
दरअसल, CM चरणजीत सिंह चन्नी आज सतलुज नदी पर पुल की आधारशिला रखने के लिए रूपनगर पहुंचे हुए थे। इस दौरान उन्होंने सिद्धू के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि धीरे-धीरे वे पंजाब के हर मसले को सुलझा देंगे। यहां एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम चन्नी ने कहा कि मैं गरीब हूं लेकिन कमजोर नहीं हूं।

चन्नी ने दिया सिद्धू को संदेश
पंजाब सीएम ने कहा कि मैं बेअदबी समेत पंजाब की जनता के सारे मुद्दे हल कर सकता हूं। अब तो पंजाब की जनता भी कहने लगी है कि घर-घर दे विच चली गल, चन्नी करदा मसले हल। बता दें कि चन्नी के इस बयान को सिद्धू को करारा जवाब माना जा रहा है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि उन्होंने सिद्धू को संदेश दिया है कि वे पंजाब में बिना किसी के दवाब के सरकार चलाएंगे।

गौरतलब है कि नवजोत सिंह सिद्धू ने हाल ही में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने नई सरकार में हो रही नियुक्तियों पर सवाल उठाए थे। हालांकि शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात के बाद उन्होंने इस्तीफा वापस ले लिया है। इसके साथ ही पंजाब सीएम चन्नी के सामने एक शर्त भी रख दी है कि जब पंजाब में नए डीजीपी और एडवोकेट जनरल की नियुक्ति हो जाएगी तभी वो अध्यक्ष के रूप में अपना काम शुरू करेंगे।

Published on: