नई दिल्ली

सरदार पटेल की जयंती पर बोले राहुल गांधी, लोकतंत्र की रक्षा की लौह पुरुष को सच्ची श्रद्धांजलि

सरदार पटेल की जयंती पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि ऐसे समय में, जब लोकतंत्र के सभी स्तंभ कमजोर किए जा रहे हैं, पटेल के योगदान को याद रखना महत्वपूर्ण है। लोकतंत्र की रक्षा करना ही सरदार पटेल को सच्ची श्रद्धांजलि है।

2 min read
Oct 31, 2021
rahul gandhi says protecting democracy is real tribute to sardar patel

नई दिल्ली। आज देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती है। इस मौके पर पीएम मोदी समेत कई दिग्गजों ने सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसे समय में, जब लोकतंत्र के सभी स्तंभ कमजोर किए जा रहे हैं, पटेल के योगदान को याद रखना महत्वपूर्ण है। इन स्तंभों का निर्माण करने वाले कांग्रेस नेताओं में से एक महत्वपूर्ण आवाज उनकी भी थी। लोकतंत्र की रक्षा करना ही सरदार पटेल को सच्ची श्रद्धांजलि है।

दमन के खिलाफ डटे रहने की प्रेरणा पटेल
इस दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी लौहपुरुष को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनका संघर्ष हमें किसानों के दमन के खिलाफ और किसानों के हक के लिए न्याय की लड़ाई में चट्टान की तरह डटे रहने की प्रेरणा देता है। प्रियंका गांधी ने ट्विटर पर लिखा, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी ने बारदोली सत्याग्रह में किसानों के हक, स्वाभिमान और सम्मान की आवाज बुलंद की। आज देश को उनसे सीखने की जरूरत है।

सत्य की जीत तय
प्रियंका गांधी ने कहा कि सरदार पटेल का संघर्ष हमें किसानों के दमन के खिलाफ और किसानों के हक के लिए न्याय की लड़ाई में चट्टान की तरह डटे रहने की प्रेरणा देता है। वहीं कांग्रेस के ट्विटर अकाउंट से भी भारत के पहले गृह मंत्री को श्रद्धांजलि देते हुए भारत को एकजुट करने की बात कही गई। कांग्रेस का कहना है कि देश को एकजुट रखने के लिए जारी इस लड़ाई में सच और प्रेम की जीत तय है।

गौरतलब है कि इस मौके पर पीएम मोदी, गृह मंत्री समेत कई दिग्गजों ने सरदार पटेल को याद किया। बता दें कि लौहपुरुष की जयंती को देश में एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। केंद्र सरकार ने देश के लिए सरदार पटेल के योगदान को देखते हुए गुजरात में उनकी एक बड़ी मूर्ती बनाई है, जिसे दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के नाम से जाना जाता है।

Published on:
31 Oct 2021 04:01 pm
Also Read
View All