नई दिल्ली

T20 WC: राहुल गांधी की विराट कोहली से अपील, कहा- नफरत से भरें इन लोगों को माफ कर दो

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारतीय टीम के कप्तान विरोट कोहली से एक खास अपील की है। राहुल ने कहा कि उन्हें और परिवार को धमकी देने वाले लोग नफरत से भरें हैं, उन्हें कोई प्यार नहीं करते। इन नफरत से भरे लोगों को माफ कर दें।
2 min read
• •
Updated: 2 Nov 2021, 6:32 PM IST
rahul gandhi says to virat kohli, foregive online trollers
rahul gandhi says to virat kohli, foregive online trollers

नई दिल्ली। टी-20 वर्ल्डकप में भारत को लगातार दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। दो मुकाबलों में बुरी तरह से हारने के बाद देश में भारतीय टीम की जमकर अलोचना हो रही है। यही नहीं टीम के खराब प्रदर्शन को लेकर कुछ लोगों भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को निशाना बना रहे हैं।

हद तो तब हो गई जब कुछ लोग सोशल मीडिया पर विराट कोहली के परिवार के लिए हेट कमेंट लिखने लगे, यही नहीं उन्हें और परिवार को धमकियां भी मिलना शुरू हो गईं। ऐसे में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कप्तान विरोट कोहली को एक सलाह दी है। राहुल गांधी ने कहा कि नफरत से भरें इन लोगों को माफ कर दो।

राहुल की कोहली से ये अपील
दरअसल, राहुल गांधी ने कांग्रेस नेता ने ट्वीट करते हुए विराट कोहली से अपील की है कि ये सभी लोग (ट्रोलर्स) नफरत से भरे हुए हैं, जिन्हें कोई प्यार नहीं देता है। इन्हें माफ कर दें, आप टीम को बचाएं। राहुल गांधी के इस ट्वीट को सोशल मीडिया पर लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

नफरती लोगों को माफ कर दो
बता दें कि यह कोई पहला मौका नहीं है जब राहुल गांधी ने टोलर्स को माफ करने की अपील की है। इससे पहले भी जब पाकिस्तान से हार के बाद मोहम्मद शमी को निशाना बनाया गया था, तब भी राहुल गांधी उनके समर्थन में खड़ें हो गए थे। राहुल गांधी ने भी भी मोहम्मद शमी से कहा था कि ऐसे नफरती लोगों को माफ कर दें, क्योंकि इन्हें कोई प्यार नहीं देता है।

यह भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, कहा- जेबकतरों से सावधान रहें

गौरतलब है कि हाल ही में पाकिस्तान के साथ हुए मुकाबले में भारत को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद न्यूजीलैंड ने भी भारत को करारी शिकस्त दी थी, जिसके बाद भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और उनके परिवार को सोशल मीडिया पर धमकियां मिल रही हैं। बता दें कि इससे पहले सोशल मीडिया पर मोहम्मद शमी को भी जमकर ट्रोल किया था।

Published on: