नई दिल्ली

क्या परिवार सहित लंदन में बसने जा रहे हैं मुकेश अंबानी, रिलायंस ने बताई सच्चाई

मुकेश अंबानी के परिवार सहित लंदन में शिफ्ट होने की खबरों पर रिलायंस इंडस्ट्रीड ने सच्चाई बताई है। कंपनी ने साफ किया कि अंबानी परिवार की ऐसी कोई योजना नहीं है।
2 min read
• •
Updated: 5 Nov 2021, 11:43 PM IST
Reliance Industries says mukesh ambani is not going settle in london
Reliance Industries says mukesh ambani is not going settle in london

नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी के परिवार सहित लंदन में बसने की खबरें सामने आ रही हैं। इस मामले पर अब रिलायंस इंडस्ट्रीड ने सच्चाई बताई है। बता दें कि रिलायंस इंडस्ट्रीज ने एक बयान जारी कर इस तरह की खबरों को महज अफवाह बताया है। बयान में कंपनी ने कहा कि मुकेश अंबानी के परिवार के साथ भारत को छोड़कर लंदन में शिफ्ट होने की अफवाह फैलाई जा रही है, अंबानी परिवार का ऐसा कोई विचार नहीं है।

रिलायंस ने जारी किया बयान
रिलायंस इंडस्ट्रीड ने कहा कि अखबारों में हाल ही में आई कुछ निराधार रिपोर्ट में अफवाह उड़ाई गई कि अंबानी परिवार लंदन के स्टोक पार्क में बसने की तैयारी कर रहा है। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड स्पष्ट करती है कि कंपनी के चेयरमैन और उनके परिवार के भारत को छोड़कर लंदन या दुनिया में किसी अन्य जगह पर बसने होने या रहने की कोई योजना नहीं है।

बता दें कि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि मुकेश अंबानी परिवार सहित जल्द ही लंदन में शिफ्ट हो जाएंगे। बताया गया कि ब्रिटेन स्थित मुकेश अंबानी का आलीशान घर बन कर तैयार हो चुका है। उन्होंन 592 करोड़ रुपए में स्टोन पार्क स्थित आलीशान घर तैयार करवाया है, जिसमें 49 से अधिक कमरे हैं, स्विंमिंग पूल, मिनी अस्पताल, क्लब, ऑडिटोरियम, पार्क, ओपन एरिया हैं, वहीं घर के लिए अलग से सड़क तैयार की गई है।

जानकारी के मुताबिक इस आलीशान घर को 300 एकड़ से ज्यादा में तैयार किया गया है। भारतीय परंपराओं को ध्यान में रखते हुए इस घर में खास मंदिर स्थापित किया गया है। वहीं इस मंदिर में राजस्थान से संगमरमर की बनी भगवान कृष्ण, हनुमान और गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई है। वहीं अब रिलायंस ने इन खबरों को अफवाह करार दिया है।

Updated on:
5 Nov 2021, 11:43 PM IST
Published on:
Also Read
View All