नई दिल्ली

‘AAP विधायक का अपहरण हो गया’, PM मोदी से संजय सिंह का सवाल- दलित होने की वजह से किया जा रहा प्रताड़ित?

Sanjay Singh AAP news: 'आप' सांसद संजय सिंह ने विधायक कुलदीप कुमार के अपहरण का दावा कर पीएम मोदी से सवाल दागा है। संजय सिंह ने आरोप लगाया कि वाल्मीकि समाज से आने के कारण विधायक को प्रताड़ित किया जा रहा है और कार्रवाई न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी।
2 min read
Kuldeep Kumar AAP kidnapping claim
AAP विधायक को लेकर PM मोदी से संजय सिंह का सवाल, फोटो सोर्स- ANI

Kuldeep Kumar AAP kidnapping claim: आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। संजय सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए दावा किया कि दिल्ली के कोंडली से 'आप' विधायक कुलदीप कुमार का अपहरण कर लिया गया है। इस घटना को लेकर उन्होंने सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल करते हुए पूछा है कि क्या दलित और वाल्मीकि समाज से आने के कारण विधायक को बार-बार प्रताड़ित किया जा रहा है?

बता दें कि संजय सिंह ने अपने अधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से प्रधानमंत्री मोदी को टैग करते हुए लिखा कि 'मोदी जी, दिल्ली के विधायक कुलदीप कुमार का अपहरण हो गया, आप कहां हैं? कुलदीप कुमार का गुनाह यह था कि उन्होंने ड्यूटी पर तैनात सफाईकर्मी की हत्या होने पर 1 करोड़ रुपए की सहायता राशि की मांग की थी। उन्होंने आगे आरोप लगाया कि वाल्मीकि समुदाय से संबंध रखने की वजह से विधायक कुलदीप कुमार को लगातार निशाने पर लिया जा रहा है। संजय सिंह ने कहा कि कभी उन्हें विधानसभा से खींचकर बाहर कर दिया जाता है, तो कभी उनका अपहरण कर लिया जाता है।

बड़े आंदोलन की चेतावनी

संजय सिंह ने केंद्र सरकार और प्रशासन से इस मामले पर तत्काल कड़ा संज्ञान लेने की अपील की है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इस मामले में तुरंत उचित कदम नहीं उठाए गए, तो आम आदमी पार्टी और समर्थित संगठन एक बड़ा देशव्यापी आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज का आरोप

आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि विधायक कुलदीप कुमार को उनके घर से जबरन ले जाया गया। पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज के मुताबिक, मंगलवार तड़के करीब 4 बजे दिल्ली के लगभग 20 लोग सादे कपड़ों में कुलदीप कुमार के आवास पर पहुंचे और उन्हें अपने साथ किसी अज्ञात स्थान पर ले गए। भारद्वाज ने सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया कि कुलदीप कुमार दिल्ली नगर निगम के एक सफाईकर्मी की कथित हत्या के बाद उसके परिवार को मुआवजा देने समेत कई मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाकात का समय मांग रहे थे, लेकिन आरोप है कि मुलाकात का समय देने के बजाय विधायक को ही उनके घर से ले जाया गया।

Updated on:
18 Aug 2026 04:16 pm
Published on:
18 Aug 2026 04:16 pm
Also Read
View All
नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स 2025 का ऐलान- तेजस्विन, गायत्री-ट्रेसा को अर्जुन अवार्ड, जानें किसे मिला कौन सा सम्मान

बीजेपी छोड़ते ही शहजाद पूनावाला का जुबैर पर पलटवार, ‘प्रदीप को चुना’ वाले तंज पर दिया तीखा जवाब

CJP Protest: सुप्रीम कोर्ट की हाईपावर कमेटी पर सीजेपी की दो टूक, राजनीतिक जुड़ाव से मुक्त हों सभी सदस्य

दिल्ली में महाराष्ट्र के ‘बड़े’ नेता हैं विनोद तावड़े: प्रमोद महाजन, गोपीनाथ मुंडे के ‘शिष्य’, नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के को-ऑर्डिनेटर

ट्रंप को भा गई भारत की वोटर ID तो पवन खेड़ा ने कसा तंज- ‘ज्ञानेश कुमार को अमरीका ले जाओ, EVM भी भिजवा देंगे!’