नई दिल्ली

’16 बम लगाए गए हैं…दोपहर 1.40 पर होगा विस्फोट’, दिल्ली विधानसभा को दूसरी बार धमाके की धमकी

Threat bomb Delhi Assembly: दिल्ली विधानसभा को बस से उड़ाने की लगातार दूसरी बार धमकी मिली है। दरअसल, विधानसभा अध्यक्ष के ओएसडी को एक मेल प्राप्त हुआ है, जिसमें दावा किया गया है कि 16 IED बम लगा दिए गए हैं जो 1 बजकर 40 मिनट में ब्लास्ट होंगे।

2 min read

Threat bomb Delhi Assembly: दिल्ली विधानसभा में बजट सत्र चल रहा है। इस दौरान लगातार दूसरी बार बम से उड़ाने की धमकी मिली है। दरअसल, विधानसभा अध्यक्ष के ओएसडी को प्राप्त हुए एक ताजा ईमेल में दावा किया गया है कि परिसर के भीतर 16 आईईडी (IED) बम छिपाए गए हैं, जिनमें दोपहर 1:40 बजे विस्फोट की योजना है।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, खुद को कोयंबटूर का निवासी बताने वाले ईमेल भेजने वाले ने कुछ राजनीतिक कारणों से नाराजगी जाहिर करते हुए इस संभावित हमले की चेतावनी दी है। ईमेल में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि ये बम आरडीएक्स से लैस हैं, और धमाके से पहले पूरे परिसर को खाली कराने की सख्त हिदायत दी गई है, जिससे सुरक्षा एजेंसियों के बीच हड़कंप मच गया है।

ये भी पढ़ें

दिल्ली विधानसभा में हड़कंप: स्पीकर विजेंद्र गुप्ता और मेट्रो स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी, PM मोदी और CM रेखा गुप्ता का भी ईमेल में जिक्र

जांच में जुटी पुलिस

लगातार दूसरी बार बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी है कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और सुरक्षा एजेंसियां इस धमकी की जांच कर रही हैं। सूचना मिलने के बाद हर हिदायती कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि इसके पहले भी स्पीकर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी लेकिन जांच के बाद उस धमकी को फर्जी करार दे दिया गया था।

मंगलवार को मिली थी बम से उड़ाने की धमकी

गौरतलब है कि इसके पहले भी बीते मंगलवार को बम धमाका करने की फर्जी धमकी दी गई थी। थी।जानकारी के अनुसार, पहला ईमेल सुबह 7:28 बजे विधानसभा की आधिकारिक ईमेल आईडी पर आया, जबकि दूसरा सुबह 7:49 बजे सीधे विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता की निजी ईमेल आईडी पर भेजा गया। इन संदेशों में विधानसभा भवन के साथ-साथ पास स्थित विधानसभा मेट्रो स्टेशन को भी निशाना बनाने की धमकी दी गई थी।

PM मोदी और CM रेखा गुप्ता समेत दिग्गजों के नाम

मंगलवार को मिली धमकी में देश और दिल्ली के कई शीर्ष नेताओं के नामों का उल्लेख किया गया था। ईमेल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर और उपराज्यपाल (LG) तरनजीत सिंह संधू का नाम शामिल थे। इसके अलावा, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा को लेकर भी आपत्तिजनक या धमकी भरे संदर्भ दिए गए ।

Updated on:
25 Mar 2026 12:45 pm
Published on:
25 Mar 2026 12:31 pm
Also Read
View All

अगली खबर