नई दिल्ली

स्टाइल के साथ पूरी सेफ्टी! SteelBird ने लॉन्च किया नया IGN-8 हेलमेट, कीमत महज इतनी

SteelBird Helmet: अगर आप एक ऐसा हेलमेट खरीदने की सोच हैं जिसमें स्टाइल के साथ पूरी सेफ्टी भी मिले तो स्टीलबर्ड ने अपना नया हेलमेट बाजार में उतारा है... यह कई एडवांस्ड फीचर्स से लैस है...
2 min read
Jul 30, 2023
steelbbird_helmet_main.jpg
SteelBird Helmet

SteelBird IGN-8 helmet: एशिया की सबसे बड़ी हेलमेट निर्माता कंपनी स्टीलबर्ड हाई-टेक इंडिया (SteelBird Hi-Tech India) अपने बेहतरीन हेल्मेट्स के लिए जानी जाती है। कंपनी ग्राहकों की जरूरत और उनकी सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए ही हाई क्वालिटी हेलमेट का निर्माण करती है। इस बार कंपनी ने अपनी IGNITE Series में नया हेलमेट IGN-8 को लॉन्च किया है ...जिसमें स्टाइल और सेफ्टी का पूरा ध्यान रखा गया है।

कंपनी के मुताबिक नया IGN-8 हेलमेट एक शानदार प्रोडक्ट है जिसमें सेफ्टी पर पूरा फोकस किया गया है। इसमें आपको कई अच्छे फीचर्स भी मिलते हैं। इसका स्टाइल आपको पसंद आएगा खासकर यूथ के लिए तो यह एक परफेक्ट चॉइस बन सकता है। आइये जानते हैं इसकी कीमत से लेकर इसके तमाम फीचर्स तक के बारे में...



IGN-8 हेलमेट के फीचर्स:

इस हेलमेट का स्टाइल काफी अच्छा है और यह दिखने में बेहद स्टाइलिश है... इसकी फिट और फिनिश काफी प्रीमियम और बेहतर है। यह हेलमेट आपके सिर पर आसानी से फिट होता है और सेफ्टी प्रदान करता है। इसमें हाई क्वालिटी मटिरियल का इस्तेमाल किया है। इसे आसानी से धोया भी जा सकता है। इसका वाइजर रोड की विजिबिल्टी को बेहतर करता है, जिससे आपको राइड करने में मज़ा आएगा। इतना ही नहीं यह एंटी फोग फीचर से भी लैस है। इस वाइजर पॉलीकार्बोनेट (पीसी) एंटी-स्क्रैच कोटिंग से बना हैं जिससे यह लंबे समय तक चलता है।



नया IGN-8 हेलमेट यूनाइटेड स्टेट अमेरिका में DOT (परिवहन विभाग) FMVSS नंबर 218 और भारत में BIS (भारतीय मानक ब्यूरो) IS 4151:2015 दोनों द्वारा निर्धारित कठोर सुरक्षा मानकों को पूरा करता है। यानी यह हेलमेट आपके सिर के लिए एक दम फिट और सुरक्षित है। इस हेलमेट को इस तरह से डिजाइन किया गया है ताकि यह आपके सिर के साथ पूरे फेस की भी सुरक्षा करता है।



कीमत और उपलब्धता:

बात करें कीमत तो स्टीलबर्ड के नए IGN-8 हेलमेट की कीमत 4699 (MRP) रुपये से शुरू होती है। यह मीडियम (580mm), लार्ज (600mm) और एक्स्ट्रा लार्ज (620mm) साइज़ में आपको मिलेगा। इस हेलमेट को आप ऑफ लाइन और ऑन लाइन खरीद सकते हैं।

Published on:
30 Jul 2023 10:46 am
Also Read
View All
दिल्ली कोर्ट में पेश किए गए 5 यूक्रेनी और 1 अमेरिकी, आतंकियों को ट्रेनिंग देने का आरोप

1971 Indo-Pak War: किसी ने घर पर आकर शोर मचाया तब पता चला कि भारत ने हमला बोल दिया है- बेनजीर भुट्टो की दोस्त की आंखोंदेखी

‘क्या हिंदू बीफ खा सकते हैं?’ ध्रुव राठी की वीडियो पर दिल्ली HC का कड़ा रुख, GAC को दो हफ्ते में फैसले का आदेश

इथेनॉल-ब्लेंडेड पेट्रोल पर भड़के अरविंद केजरीवाल, PM नरेंद्र मोदी को लिखेंगे पत्र; बोले- 140 करोड़ लोगों पर हो रहा है एक्सपेरिमेंट

Delhi Health Scam:’रेखा गुप्ता ने 650 करोड़ का घोटाला कर दिया’ संजय सिंह ने बीजेपी सरकार और मीडिया पर साधा निशाना, बोले- गोदी मीडिया कोमा में है