नई दिल्ली

खामोश हुई ‘डोरेमोन’ की आवाज, जापान की अभिनेत्री नोबुयो ओयामा के सफर पर विराम

अलविदा : किरदार से जुड़ी हैं दुनियाभर के लोगों के बचपन की सुनहरी यादें

less than 1 minute read
Oct 12, 2024

टोक्यो. मशहूर कार्टून कैरेक्टर डोरेमोन को आवाज देने वाली जापानी अभिनेत्री नोबुयो ओयामा (90) अब दुनिया में नहीं हैं। उनका 29 सितंबर को निधन हो गया। इसकी खबर 11 अक्टूबर को मिली। नोबुयो ओयामा की आवाज से दुनियाभर के कई लोगों के बचपन की सुनहरी यादें जुड़ी हुई हैं।

जापान में 1933 में जन्मीं नोबुयो ने फिल्मी सफर 1960 के दशक में शुरू किया था। जापान की एनीमेशन सीरीज ‘डोरेमोन’ में रोबोट बिल्ली को आवाज देकर वह दुनियाभर में लोकप्रिय हो गईं। जापान में टीवी पर यह सीरीज 1979 में शुरू हुई थी। नोबुयो ने 25 साल तक इसमें आवाज दी। यह आवाज जापानी पॉप संस्कृति का अभिन्न अंग बन गई। जापान के बाद सीरीज की लोकप्रियता भारत समेत कई देशों में फैल गई। इसे डब करप्रसारित किया गया।

आज भी प्रसारण जारी

'डोरेमोन' सबसे लंबे समय तक चलने वाली जापानी एनीमेशन सीरीज है। कई देशों में यह आज भी प्रसारित हो रही है। इसमें एक आलसी स्कूली लडक़े को रोजमर्रा की चुनौतियों से उबरने में मदद के लिए रोबोट बिल्ली मुस्कुराते हुए अतीत में चली जाती है।

बहुत याद आएंगी...

सोशल मीडिया पर लोगों ने ओयामा को श्रद्धांजलि देते हुए डोरेमोन के साथ बड़े होने की यादें साझा कीं। उन्होंने ओयामा की आवाज को अपने बचपन में सुकून देने वाली आवाज बताया। एक प्रशंसक ने लिखा, उनकी आवाज मेरे बचपन की आवाज थी। उन्हें बहुत याद किया जाएगा।

Published on:
12 Oct 2024 12:29 am
Also Read
View All

अगली खबर