नई दिल्ली

हाइवे पर भारत सरकार लिखी कार से कर रहे थे वसूली, अचानक आ गई पुलिस

खुद को परिवहन विभाग की टीम बताकर आते-जाते वाहनों से कर रहे थे हाइवे पर खुलेआम वसूली, हजारों रुपये कैश बरामद।

2 min read
पकड़े गए आरोपियों के बारे में जानकारी देते एसपी सिटी मुजफ्फरनगर ( फोटो स्रोत पुलिस)

UP Crime सहारनपुर मुजफ्फरनगर हाइवे पर रोहाना के पास कुछ लोग आने-जाने वाले वाहनों से वसूली कर रहे थे। ये लोग जबरन वाहनों पर रिफलेक्टर टेप लगाकर उनसे पैसा वसूल रहे थे। किसी वाहन स्वामी ने इसकी शिकायत पुलिस से कर दी। पुलिस ने मौके से आठ लोगों के गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से हजारों रुपये कैश के अलावा भारत सरकार लिखी एक अर्टिगा कार भी मिली है।

ये भी पढ़ें

गोवंश के टुकड़े कर फेंकने वालों से पुलिस की मुठभेड़

सहारनपुर-मुजफ्फरनगर के बॉर्डर पर कर रहे थे वसूली

अक्सर आपने देखा होगा कि कुछ लोग हाइवे पर खड़े होकर लोगों के वाहनों पर रिफलेक्टर लगाते हैं। यहां तक तो ठीक है लेकिन माला तब संदिग्ध हो जाता है जब ये लोग रिफलेक्टर टेप लगाने के एवज में वाहन चालकों से पैसा वसूलने लगते हैं। ऐसा ही एक गैंग पिछले दो दिनों से सहारनपुर-मुजफ्फरनगर के बॉर्डर पर सक्रिय था। ये लोग रोहाना टोल से करीब एक किलोमीटर देवबंद की तरफ हाइवे पर कार लेकर खड़े हो गए। इन्होंने अपनी कार पर भारत सरकार लिखा हुआ था। खुद को परिवहन विभाग की टीम बताते हुए इन्होंने वाहनों को रुकवाना शुरू किया और उनसे अवैध वसूली शुरू कर दी।

पुलिस ने पूछा कौन हो तुम तो जवाब नहीं दे पाए

इसी दौरान किसी ने इस पूरे मामले की शिकायत पुलिस से कर दी। कोतवाली मुजफ्फरनगर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और इनसे पूछताछ की तो ये कोई सटीक जवाब नहीं दे पाए। इनके पास से अलग-अलग रंगों की फर्जी रसीद, हजारों रुपये कैश और एक अर्टिगा कार बरामद हुई। कार टैक्सी नंबर की है। फिलहाल कार चालक ने बताया है कि उसे किराए पर लेकर आए थे लेकिन पुलिस यह पता लगाने की कोशिश में लगी हुई है कि कार चालक भी इसी गैंग का सदस्य तो नहीं है। इन लोगों ने पूछताछ में ये भी बताया कि इससे पहले भी अलग-अलग शहरों में इस तरह का काम करते हैं।

ये हैं पकड़े गए आरोपी ( UP Crime)

धीरेन्द्र सिंह पुत्र रामभूल सिंह निवासी ग्राम अनवरपुर थाना पिलखुआ जिला हापुड उम्र करीब 40 वर्ष। गुलवीर राणा पुत्र सुखपाल निवासी सिंधडा पट्टी ग्राम दहा थाना दोघट जिला बागपत उम्र करीब 48 वर्ष। शिवदीप त्यागी पुत्र अशोक त्यागी निवासी ग्राम पिलाना थाना अमीनगर सराय जिला बागपत उम्र करीब 36 वर्ष। मंगेशपाल पुत्र भरतसिंह पाल निवासी ग्राम नानू मझोला थाना लोनी जिला गाजियाबाद उम्र करीब 45 वर्ष। वरुण खोखर पुत्र ऋषिपाल खोखर निवासी चाणक्य मार्ग शहादरा थाना बैलकम दिल्ली उम्र करीब 45 वर्ष। विजय कुमार पुत्र राजकुमार सिंह निवासी न्यू सैनिक कालोनी थाना कंकरखेडा जिला मेरठ उम्र करीब 50 वर्ष। गौरख कुमार पुत्र जगपाल सिंह निवासी इन्द्रा कालोनी थाना सिविल लाईन जिला मुजफ्फरनगर उम्र करीब 29 वर्ष। अनुज कुमार पुत्र राजेन्द्र कुमार निवासी ग्राम हलवाना थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर उम्र करीब 40 वर्ष।

Updated on:
25 Feb 2026 11:18 pm
Published on:
25 Feb 2026 11:16 pm
Also Read
View All