नई दिल्ली

गाजियाबाद के मोदीनगर में दिन निकलते ही पुलिस और बदमाशों के बीच फायरिंग

दोनों आरोपी इसी कार से भागने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने घेरा तो फायरिंग हो गई। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया एक के पैर में गोली लगी है।
2 min read
Crime
आरोपियों की कार ( फोटो गाजियाबाद पुलिस )

UP Crime : गाजियाबाद के मोदीनगर में दिन निकलते ही 25 हजार के इनामी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। यह फायरिंग उस समय की गई जब पुलिस आरोपी की घेराबंदी कर रही थी। पुलिस के अनुसार जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी है। घायल हालत में आरोपी को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल भर्ती कराया गया है। पुलिस का यह भी कहना है कि आरोपी का दूसरा साथी जो भागने की कोशिश कर रहा था उसे भी मौके पर ही दबोच लिया गया।

ये है पूरा मामला ( UP Crime )

मोदीनगर सहायक पुलिस आयुक्त भाष्कर वर्मा ने बताया कि मोदीनगर थाना क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को पता चलता है कि दो अप्रैल को मोदीनगर थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर राहुल उर्फ काली को जिन शूटरों ने गोली मारी थी वो क्षेत्र में ही घूम रहे हैं। एक कार में सवार हैं और आशंका जताई गई कि किसी अन्य वारदात को अंजाम दे सकते हैं। इस सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी करते हुए चेकिंग अभियान शुरू करवा दिया। इस अभियान के तहत मोदीनगर पुलिस टीम मोदीनगर-भोजपुर रोड पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को एक चार पहिया वाहन आता हुआ दिखाई देता है तो पुलिसकर्मी इसे रुकने का इशारा करते हैं लेकिन आरोपी भागने लगता है और हड़बड़ाहट में इनकी गाड़ी एक खंभे से टकरा जाती है।

ऐसे चली गोलियां ( UP Crime )

पुलिस के अनुसार गाड़ी की टक्कर के बाद पुलिस घेराबंदी करती है तो गाड़ी से निकलने वाले दो लोग पुलिस पर फायरिंग कर देते हैं। इसके बाद पुलिसकर्मियों की ओर से जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की जाती है। इस कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगती है जो घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ता है। पुलिस इसे पकड़ लेती है। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम जलवीर उर्फ जल्लू निवासी गांव दौसा बंजारपुर थाना भोजपुर बताया है। दूसरे ने अपना नाम जतिन शर्मा निवासी कड़कड़डूमा बताया है। पुलिस अब इनसे पूछताछ कर रही है। जलवीर पर 25 हजार रुपये का इनाम भी है।

Updated on:
07 Apr 2026 09:00 am
Published on:
07 Apr 2026 09:00 am
Also Read
View All
आज अस्पताल से डिस्चार्ज होंगे सोनम वांगचुक, लद्दाख लौटने से पहले राजघाट जाकर बापू को देंगे श्रद्धांजलि

आज संसद में गूंजेगा पेपर लीक का मुद्दा! सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम में संशोधन के लिए विधेयक पेश करेंगे डॉ. जितेंद्र सिंह

दिल्ली प्रदर्शन में ‘पेलेट गन’ का इस्तेमाल? अस्पताल की रिपोर्ट से हुआ खुलासा, पुलिस के दावों पर उठे सवाल

परीक्षा सुधार के लिए टास्क फोर्स पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, जयराम रमेश बोले- राधाकृष्णन कमेटी की 101 सिफारिशों का क्या हुआ?

‘अगर मैं नाच नहीं सकती, तो यह मेरी क्रांति नहीं!’ NEET आंदोलन में उभरा AISA अध्यक्ष नेहा बोरा का चर्चित चेहरा