पुलिस पड़ताल में पता चला कि महिला ने भीख मंगवाने के लिए उद्देश्य से बच्ची को चोरी किया था। अब पुलिस इस पूरी घटना में बड़े नेटवर्क के तार तलाश रही है।
UP Crime : एनसीआर क्षेत्र में एक भिखारिन ने दो साल के बच्ची को घर से ही चोरी कर लिया। जब काफी तलाश करने के बाद भी बच्ची का कोई पता नहीं चला तो परिवार पुलिस थाने पहुंचा। अपहरण के आरोपों में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की तो सुराग मिल गया। इसके बाद पुलिस ने एक कथित भिखारिन के पास से बच्ची को स-कुशल बरामद कर लिया।
पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में यह पता चला कि जिस महिला ने बच्ची को चुराया था उसकी शादी हो चुकी है और उसके बच्चे भी हैं। जानकारी यह भी मिली कि इस महिला को उसके पति ने छोड़ दिया है और बच्चे भी अब महिला के साथ नहीं रहते। महिला अकेली रहती है और भीख मांगकर गुजारा करती है। फिलहाल पुलिस को यह पता चला है कि महिला ने इस बच्चे को इसलिए चोरी किया था कि वह आगे चलकर उससे भीख मंगवाने का काम करेगी। यह अलग बात है कि पुलिस इस मामले अभी कुछ और नेटवर्क शामिल होने की आशंकाओं पर भी काम कर रही है।
इस घटना ने साफ कर दिया है कि बच्चियां घर की दहलीज पर भी सुरक्षित नहीं हैं। इस घटना में परिजन समय रहते पुलिस के पास पहुंच गए और पुलिस को लाइन मिल गई जिसके कारण बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया गया। महिला की प्लानिंग ट्रेन से दूर निकलने की थी। ऐसे में अगर पुलिस या परिवार इस मामले में थोड़ी सी भी लापरवाही कर जाते तो यह बच्ची कहीं दूर निकल सकती थी और ऐसे में उसकी बरामदगी होना मुश्किल हो जाता। यानी साफ है कि बच्चों की सुरक्षा आवश्यक है। बच्चे अब घर की दलहीज में भी सुरक्षित नहीं हैं।
एडीसीपी मसूरी लिपि नगायच ने इस मामले में मीडिया कर्मियों को बताया कि फिलहाल इस अपहरण के मामले में कोई बड़ा नेटवर्क शामिल होने की बात सामने नहीं आई है। इसके बावजूद महिला से पूछताछ की जा रही है। अगर इस मामले में किसी बड़े नेटवर्क के तार जुड़े होने पाए गए तो आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल महिला के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है और उसे अदालत के सामने पेश किया जा रहा है। परिवार को बुलाकर बच्ची दे दी गई है। बच्ची को पाकर माता-पिता की आखें भर आई। उन्होंने यूपी पुलिस का धन्यवाद किया है।