नई दिल्ली

एनसीआर में आज कड़ाके की ठंड! शीत लहरें बढ़ाएंगी ठिठुरन

Weather : दिल्ली से लेकर उत्तराखंड तक कड़ाके की ठंड रहेगी। कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदा-बांदी होने की भी संभावना है।

2 min read
कड़ाके की ठंड के बीच खुले आसमान में उड़ान भरते परिंदे ( फोटो पत्रिका )

Weather : दिल्ली एनसीआर में आज ठंड अपना प्रकोप दिखाएगी। दिल्ली से लेकर गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ और मुजफ्फरनगर तक घने कोहरे के साथ शीत लहरे चल रही हैं। मेरठ के आस-पास घना कोहरा है तो मुजफ्फरनगर सहारनपर की ओर मौसम साफ होने के साथ शीत लहर चल रही हैं। ऐसे में कुछेक स्थानों पर हल्की बूंदा-बांदी भी हुई है। इससे साफ है कि मौसम में अब ठंडक और बढ़ रही है।

ये भी पढ़ें

दिल्ली में एक युवक ने मां बहन भाई सबको मार डाला

दिल्ली-गाजियााद नोएडा में सात डिग्री तक तापमान

दिल्ली की अगर बात करें तो सोमवार आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री तक रहने की उम्मीद है। इसी तरह से यहां अधिकतम तापमान 17 डिग्री तक जा सकता है। इसी तरह से नोएडा में तापमान दिल्ली से काफी कम है। नोएडा में आज न्यूनतम तापमान आठ डिग्री तक रहने की उम्मीद है। मौसम में यह बदलाव अच्छी खासी ठंड होने के संकेत दे रहा है। यहां का अधिकतम तापमान दिल्ली से एक डिग्री अधिक यानी 18 डिग्री तक पहुंचने की उम्मीद है। ग्रेटर नोएडा में नोएडा में से भी अधिक ठंड है। यहां न्यूनतम तापमान सात डिग्री तक पहुंच जाएगा।

मेरठ-गाजियाबाद में कोहरा ( Weather )

गाजियाबाद में भी आज अच्छी-खासी ठंड रहेगी। यहां न्यूनतम तापमान सात डिग्री तक पहुंचने की उम्मीद है। इसकी वजह ठंडी हवाएं हैं। IMD के अनुसार दिल्ली एनसीआर और आस-पास के इलाकों में मौसम ठंडा रहेगा। यहां सुबह के समय अधिक ठंड रहेगी इसकी वजह कुछ स्थानों में ठंडी हवाएं बनेगी और कुछ स्थानों में कोहरा रहेग। यह अलग बात है कि दिन में गाजियाबाद और मेरठ के आस-पास के इलाकों में धूप खिलने की उम्मीद जताई जा रही है। गााजियाबाद की तरह ही मेरठ में भी न्यूनतम तापमान सात डिग्री तक जाने की उम्मीद है। मेरठ-गाजियाबाद में दोपहर के समय भले ही कोहरा छटने की उम्मीद जताई जा रही हो लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि ठंड कम हो जाएगी। मौसम में ठंडक शीत लहरों की वजहों से बरकरार रहेगी।

इन जिलों में रहेगा ठंडी हवाओं का प्रकोप

उत्तराखंड से सटे एनसीआर के हिस्सों में काफी ठंड महसूस की जाएगी। सबसे अधिक ठंड सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, बिजनौर, बुलंदशहर, हापुड़ में महसूस की जाएगी। इसकी वजह यह है शिवालिक की पहाड़ियों और हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड की पहाड़ियों की ठंडी हवाएं चल रही हैं। इन इलाकों में हल्की बूंदा-बादी भी रहने की उम्मीद है। आपको जानकर हैरानी होगी कि देहरादून में मौसम में बदलाव है और वहां धूप है लेकिन यहां से चलनी वाली ठंडी हवाएं मैदानी इलाकों में यानी एनसीआर और एनसीआर से सटे क्षेत्र में दस्तक दे रही है। इसेसे ठंड का प्रकोप बढ़ रहा है।

Published on:
06 Jan 2026 09:45 am
Also Read
View All

अगली खबर