4 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘असली शराब घोटाला तो अब हो रहा…’, दिल्ली में होली पर ‘नो ड्राई डे’ को लेकर भड़की AAP, रेखा सरकार के फैसले पर सवाल

Delhi News: राजधानी दिल्ली में होली पर शराब की दुकानें खोलने की अनुमति देने के रेखा गुप्ता सरकार के फैसले पर आम आदमी पार्टी ने विरोध जताया है। मनीष सिसोदिया का कहना है कि दिल्ली में असली शराब घोटाले की शुरुआत अब हो रही है।

2 min read
Google source verification
AAP attacks Rekha Gupta government over 'no dry day' on Holi in Delhi

Delhi News: राजधानी दिल्ली में होली के अवसर पर रेखा गुप्ता सरकार ने शराब की दुकानें खोलने की अनुमति दे दी, जिसको लेकर अब आम आदमी पार्टी की तरफ से बयानबाजी की जा रही है। दरअसल, दिल्ली सरकार के इस फैसले को विरोध करते हुए मनीष सिसोदिया ने कहा है कि दिल्ली में असली शराब घोटाले की शुरुआत अब हो रही है।

आपको बता दें कि दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा कि 'दिल्ली में असली शराब घोटाला अब शुरू हुआ है। शराब की दुकानों को होली के दिन भी खुला रखने की अनुमति देकर, दिल्ली सरकार ने त्यौहार के दिन करोड़ों कमाने की खुली छूट दे दी है। क्या ईडी और सीबीआई के अधिकारियों में से किसी में इतनी हिम्मत है कि इस घोटाले के खिलाफ एक भी सवाल पूछ सके?

सौरभ भारद्वाज ने किया हमला

मनीष सिसोदिया के साथ दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने भी रेखा सरकार के फैसले को गलत ठहराया। उन्होंने भी एक्स पर ट्वीट करते लिखा कि 'होली पर दिल्ली में शराब की दुकानों को खुला रखने के फैसले ने खूब विवाद खड़ा कर दिया है। कई लोगों का कहना है कि यह निर्णय सरकार के असली चरित्र को उजागर करता है, जो न तो सनातनी है और न ही देशभक्त, बल्कि सिर्फ सत्ता के भूखे और अनपढ़ लोग हैं। इससे पहले छठ महापर्व और रविदास जयंती पर भी शराब की दुकाने खुली थीं, और अब होली पर भी यही स्थिति है। सवाल यह उठता है कि शराब के नाम पर सड़कों पर होने वाली गुंडई और अश्लीलता से हमारी बेटियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी CM रेखा गुप्ता की क्यों नहीं बनती, जबकि महिला कोटे के नाम पर सत्ता में बिठाई गई अयोग्य प्रतिनिधियों से कोई जवाब क्यों नहीं मांगा जाता।

भाजपा के पलटवार का इंतजार

आपको बता दें कि शराब की दुकान बंद करने के फैसले पर आम आदमी पार्टी की तरफ से अभी तक जो भी राजनीतिक बयानबाजी हुई है, भाजपा की तरफ से उसकी प्रतिक्रिया अभी तक नहीं दी गई है। संभावना जताई जा रही है कि बहुत जल्द ही भाजपा नेताओं की तरफ से पलटवार किया जा सकता है।