3 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Holi 2026: दिल्ली में नहीं रहेगा ड्राई डे, रेखा गुप्ता सरकार ने शराब की दुकानों को खोलने की दी अनुमति

होली के त्योहार के मौके पर दिल्लीवासियों को बड़ी राहत देते हुए रेखा गुप्ता सरकार ने ड्राई डे लागू न करने का फैसला किया है।

less than 1 minute read
Google source verification
Rekha Gupta Government allows liquor shops to open in Delhi on Holi

Holi 2026: होली के त्योहार के मौके पर दिल्लीवासियों को बड़ी राहत देते हुए रेखा गुप्ता सरकार ने ड्राई डे लागू न करने का फैसला किया है। सरकार के इस निर्णय के तहत दिल्ली में होली के दिन शराब की सभी अधिकृत दुकानें सामान्य रूप से खुली रहेंगी। प्रशासन का कहना है कि इस कदम से अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगेगी और राजस्व को भी नुकसान नहीं होगा। हालांकि, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और आबकारी विभाग को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

आपको बता दें कि जनवरी में दिल्ली सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, रंगों का त्योहार होली अब ‘ड्राई डे’ की सूची में शामिल नहीं है, यानी इस दिन शराब की दुकानों को बंद नहीं रखा जाएगा। जनवरी की अधिसूचना में गणतंत्र दिवस, महाशिवरात्रि, ईद-उल-फितर, राम नवमी और महावीर जयंती को ड्राई डे के रूप में मनाने का उल्लेख किया गया है। बताया जा रहा है कि यह सूची जनवरी से मार्च की अवधि के लिए जारी की गई थी।