3 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राज्यसभा की रेस से बाहर हुए पवन सिंह! भाजपा ने नितिन नवीन और शिवेश राम के नाम पर लगाई मुहर

Rajya Sabha Election: राज्यसभा चुनाव की गहमागहमी के बीच, भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। बीजेपी ने बिहार से अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और पूर्व विधायक शिवेश कुमार राम को उच्च सदन भेजने का फैसला किया है। 

2 min read
Google source verification

पटना

image

Anand Shekhar

Mar 03, 2026

rajya sabha election

नितिन नवीन और शिवेश कुमार राम (फ़ाइल फोटो )

Rajya Sabha Election: भारतीय जनता पार्टी ने महीनों से चल रहे कयासों पर विराम लगाते हुए राज्यसभा चुनाव के लिए बिहार से दो उम्मीदवार समेत कुल 9 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। BJP ने बिहार सरकार में मंत्री रह चुके और भाजपा के वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और पूर्व MLA शिवेश कुमार राम को राज्यसभा के लिए नॉमिनेट किया है। इन नामों के ऐलान के साथ ही अब उस चर्चा पर भी विराम लग गया है, जिसमें कहा जा रहा था कि भोजपुरी सुपरस्टार को भाजपा राज्यसभा भेज सकती है।

नितिन नवीन

पटना के बांकीपुर विधानसभा सीट से विधायक नितिन नवीन न सिर्फ बिहार BJP के बड़े नेता माने जाते हैं, बल्कि वे लंबे समय से संगठन और सरकार, दोनों लेवल पर एक्टिव रहे हैं। हाल ही में उन्हें BJP का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया था। राज्यसभा चुनाव की घोषणा के बाद से उनके सदन जाने की चर्चा शुरू हो गई थी। अब भाजपा ने उम्मीदवारों की सूची जारी कर सब साफ कर दिया है।

शिवेश कुमार राम

भाजपा ने दलित समुदाय से आने वाले शिवेश कुमार राम को बिहार से अपना दूसरा कैंडिडेट बनाया है। शिवेश राम BJP के टिकट पर सासाराम से चुनाव लड़ चुके हैं, हालांकि उन्हें चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। शिवेश राम को BJP का एक डेडिकेटेड और जमीनी नेता माना जाता है। वे अभी BJP के महामंत्री हैं। उनके नॉमिनेशन के जरिए पार्टी ने दलित कम्युनिटी और पार्टी के पुराने वर्कर्स को एक कड़ा मैसेज देने की कोशिश की है।

लिस्ट से पवन सिंह का नाम गायब

उम्मीदवारों की लिस्ट में पवन सिंह का नाम नहीं होना की लोगों के लिए चौंकाने वाला हो सकता है, क्योंकि ऐसी चर्चा चल रही थी कि पवन सिंह राज्यसभा जा सकते हैं। 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में NDA की बड़ी जीत के बाद, ऐसा माना जा रहा था कि पवन सिंह को उनके जोरदार कैंपेन के लिए राज्यसभा टिकट से इनाम मिलेगा। हाल ही में, पवन सिंह ने नितिन नवीन से भी मुलाकात की, जिससे अटकलों को और हवा मिली। हालांकि, अब बीजेपी की लिस्ट सामने आने के बाद सभी अटकलों पर विराम लग चुका है।