राजसमंद

रामदेवरा जा रहे जातरुओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, एक वृद्धा की मौत, 10 घायल, ट्रैक्टर में 28 लोग थे सवार

सावन माह के चलते हर वर्ष की भांति इस बार भी करीब डेढ़ महीने तक श्रद्धालुओं का जत्थों में पैदल, बसों तथा ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में बैठकर रामदेवरा जाने का सिलसिला जारी है।
2 min read
• •
Updated: 30 Jul 2025, 2:51 PM IST
Accident News
Accident News

चारभुजा. सावन माह के चलते हर वर्ष की भांति इस बार भी करीब डेढ़ महीने तक श्रद्धालुओं का जत्थों में पैदल, बसों तथा ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में बैठकर रामदेवरा जाने का सिलसिला जारी है। प्रशासन द्वारा ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में सवार होकर यात्रा करने पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाए जाने तथा अधिकांश ट्रैक्टरों के वैध कागजात नहीं होने के बावजूद हर साल बड़ी संख्या में लोग जोखिमभरी यात्रा करते हैं। इसके बावजूद न तो सतर्कता बढ़ाई जा रही है और न ही पुलिस व प्रशासन इन पर अंकुश लगाने का प्रयास कर रहे हैं। वर्ष 2007 की देसूरी घाटी दुर्घटना आज भी लोगों के जेहन में ताजा है, इसके बावजूद लापरवाही का दौर थम नहीं रहा। इसी क्रम में मंगलवार सुबह एक और हादसा हो गया। रामदेवरा की ओर जा रहा एक ट्रैक्टर-ट्रॉली मंगलवार प्रातः लगभग 7 बजे चारभुजा-पडासली मार्ग स्थित मोराना घाटी में पलट गया। ट्रैक्टर चालक ने मोटरसाइकिल को बचाने के प्रयास में नियंत्रण खो दिया, जिससे ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। इस हादसे में एक वृद्धा की मृत्यु हो गई तथा 10 लोग घायल हो गए।

मोराना घाटी में हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर ट्रॉली में 28 लोग सवार थे। सभी यात्री मध्यप्रदेश के जिला सीहोर, तहसील आसता स्थित गांव खजुरिया कासम के निवासी थे। वे चार दिन पूर्व अपने गांव से रामदेवरा दर्शन के लिए रवाना हुए थे और सोमवार रात चारभुजा के समीप मोराना विद्यालय में रुके थे। मंगलवार प्रातः 7 बजे पुनः यात्रा शुरू की गई थी, लेकिन पांच मिनट बाद ही मोराना घाटी में यह हादसा हो गया।

मरीजों को सीएचसी में भर्ती कराया

हादसे में मृतका की पहचान सौरभ प्रजापत पत्नी स्वर्गीय मांगीलाल प्रजापत (उम्र 62 वर्ष), निवासी खजुरिया कासम, तहसील आसता, जिला सीहोर (मध्यप्रदेश) के रूप में हुई है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही चारभुजा थाना अधिकारी प्रीति रतनू पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने सभी घायलों को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गढ़बोर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई। घायलों को केवल मामूली चोटें आई हैं और कोई गंभीर रूप से घायल नहीं है।

मोटरसाइिकल बचाने के चक्कर में हुआ हादसा

घटना के संबंध में ट्रैक्टर चालक देवेंद्र पिता जगदीश ने बताया कि मोराना घाटी के मोड़ पर अचानक सामने आई मोटरसाइकिल को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। हादसे में मृतका का शव गढ़बोर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखा गया है, जिसका पोस्टमार्टम परिजनों के पहुंचने के बाद किया जाएगा। मौके पर चारभुजा थाना अधिकारी प्रीति रतनू, आ सूचना अधिकारी जेठाराम व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Updated on:
30 Jul 2025, 2:51 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Rajsamand Panchayat Chunav 2026: जिला परिषद के 13 और पंचायत समिति के 81 वार्डों में पहले चरण का चुनाव कल, मैदान में 192 उम्मीदवार

Dussehra Unique Tradition : दशहरे पर राजस्थान में अनूठी परंपरा, चारभुजा में गोलियों और पत्थरों से किया रावण को जमींदोज

राजसमंद: मशीनों के दौर में भी मिट्टी की कुश्ती का जुनून बरकरार, कांकरोली का शक्करकुड़ी अखाड़ा सहेजे है सदियों पुरानी विरासत

Rajsamand: जिला प्रमुख की कुर्सी पर किसका होगा कब्जा? सियासी गणित में उलझी भाजपा-कांग्रेस; 14 महिला वार्डों पर नजर

राजस्थान पंचायत चुनाव के बीच BJP-कांग्रेस को झटका: महापंचायत में कुमावत समाज का एलान- किसी दल का टिकट नहीं लेंगे