समाचार

शराब से भरी गाड़ी पलटी, सड़क पर बिखरी शराब

पोकरण क्षेत्र के चाचा गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 11 पर मंगलवार को सुबह शराब से भरी एक गाड़ी पलट गई।

less than 1 minute read

पोकरण क्षेत्र के चाचा गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 11 पर मंगलवार को सुबह शराब से भरी एक गाड़ी पलट गई। जिससे चालक को मामूली चोटें लगी। साथ ही गाड़ी में भरी शराब की बोतलें सड़क पर बिखर गई। आबकारी विभाग के गोदाम से शराब व बीयर के कार्टन लेकर एक गाड़ी मंगलवार को सुबह पोकरण से जैसलमेर की तरफ जा रही थी।

चाचा गांव के पास एक गाय सड़क पर आ गई। जिसे बचाने के प्रयास में गाड़ी असंतुलित होकर पलट गई। हादसे में गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। साथ ही शराब व बीयर की बोतलें सड़क पर दूर तक बिखर गई और बोतलें टूट जाने से शराब सड़क पर बहने लगी। कार्टन में भरी बोतलें फूटने से धमाके भी हुए। इस दौरान आस पड़ौस से ग्रामीण एकत्रित हुए और चालक को बाहर निकाला। जिसका प्राथमिक उपचार किया गया।

Published on:
03 Feb 2026 08:47 pm
Also Read
View All

अगली खबर