अहमदाबाद

Ahmedabad: मंदिरों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, एक को पकड़ा, दो फरार

-अहमदाबाद, बोटाद के सात मंदिरों में चोरी का आरोप कबूला, दो मामले हैं दर्ज, गिरोह के दो सदस्य अभी भी फरार। चोरी किए गए नौ छोटे व बड़े चांदी के छत्र किए जब्त

less than 1 minute read
धोलका टाउन पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।

Ahmedabad. जिले की धोलका टाउन पुलिस ने मंदिरों में चोरी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह के एक सदस्य को पकड़ा है, जबकि दो फरार हैं। इसके पास से चोरी के 21 हजार रुपए कीमत के चांदी के छोटे, बड़े छत्र व अन्य आभूषण, बर्तन बरामद किए हैं। जांच में सात मंदिरों में चोरी का खुलासा हुआ है।पकड़े गए आरोपी का नाम आनंद उर्फ मोरलो परमार है। यह भात गाम का रहने वाला है। इस मामले में जिग्नेश परमार और अश्विन परमार नाम के दो आरोपी फरार हैं।

अहमदाबाद व बोटाद जिले के मंदिरों को बनाया निशाना

आरोपी की पूछताछ में सामने आया कि इसने तीन से चार महीने में मात गाम स्थित चाचर माता मंदिर, रीडपुर गाम स्थित रामापीर मंदिर, चीयाडा गाम स्थित हरसिद्धि माता मंदिर, कोठ गाम स्थित शक्तती माता मंदिर, बोटाद जिले के चरणकी स्थित मोगलमाता मंदिर और अहमदाबाद के सरखेज रोजा ढाळ के पास स्थित महादेव मंदिर से चांदी के छत्र व अन्य चांदी के आभूषण व बर्तनों की चोरी की है। इनके विरुद्ध इस संबंध में धोलका टाउन और असलाली थाने में प्राथमिकी दर्ज हैं। आरोपी के पास से चांदी के नौ छोट, बड़े छत्र, एक जोड़ी चरण पादुका बरामद की हैं, जिसकी कीमत 21 हजार रुपए है। एक ऑटो रिक्शा और मोबाइल फोन भी जब्त किया है।

Published on:
23 Apr 2026 10:05 pm
Also Read
View All