25 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जामनगर की लखोटा झील में दो बच्चे डूबे, फायर ब्रिगेड ने दोनों के शव निकाले

जामनगर. शहर की लखोटा झील में गुरुवार सुबह दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। इस कारण मृत बच्चों के परिजनों और इलाके में शोक की लहर है।

less than 1 minute read
Google source verification

मृतकों के परिजनों और इलाके में शोक की लहर

जामनगर. शहर की लखोटा झील में गुरुवार सुबह दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। इस कारण मृत बच्चों के परिजनों और इलाके में शोक की लहर है।
जानकारी के अनुसार एक नागरिक विपुल ने गुरुवार सुबह फायर ब्रिगेड को सूचना दी। उन्हें शक था कि लखोटा झील में कोई डूब गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
काफी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने झील से 2 बच्चों के शव निकाले। मृतकों में जेनिश नंदा (12) और हर्षिल डांगर (10) शामिल हैं। फायर ब्रिगेड की टीम ने दोनों शव को बाहर निकालकर मौके पर मौजूद परिजनों से से पहचान करवाने के बाद जामनगर सिटी ए डिवीजन पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जीजी अस्पताल पहुंचाया। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच के साथ ही परिजनों से पूछताछ कर रही है।