समाचार

एयरपोर्ट सर्वे… यात्री सुविधाओं में ग्वालियर चौथे स्थान पर, यात्रियों ने स्टाफ के व्यवहार और साफ-सफाई को सराहा

राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयरपोर्ट ने देश के तमाम बड़े हवाई अड्डों को पीछे छोड़ते हुए यात्री सुविधाओं में शानदार प्रदर्शन किया है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआइ) द्वारा जारी राष्ट्रीय ग्राहक संतुष्टि सूचकांक सर्वे में ग्वालियर एयरपोर्ट देश के 60 हवाई अड्डों में चौथे स्थान पर पहुंच गया है।
less than 1 minute read
Jul 16, 2026
passenger
राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयरपोर्ट

ग्वालियर . राजमाता विजयाराजे ङ्क्षसधिया एयरपोर्ट ने देश के तमाम बड़े हवाई अड्डों को पीछे छोड़ते हुए यात्री सुविधाओं में शानदार प्रदर्शन किया है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआइ) द्वारा जारी राष्ट्रीय ग्राहक संतुष्टि सूचकांक सर्वे में ग्वालियर एयरपोर्ट देश के 60 हवाई अड्डों में चौथे स्थान पर पहुंच गया है। पिछले सर्वे में ग्वालियर छठे स्थान पर था, जहां उसे 5 में से 4.94 अंक मिले थे। इस बार 4.95 अंक पाकर ग्वालियर ने दो पायदान की छलांग लगाई है। यह सर्वे जनवरी से जून 2026 के बीच यात्रियों से सीधे लिए गए फीडबैक के आधार पर तैयार किया गया है।

प्रदेश में खजुराहो नंबर वन और भोपाल तीसरे स्थान पर फिसला
इस सर्वे में प्रदेश के अन्य एयरपोर्ट ने भी बेहतर प्रदर्शन किया है। खजुराहो एयरपोर्ट ने पहला स्थान बरकरार रखा है, उसे 5 में से 4.98 अंक मिले हैं। वहीं पिछले दो सर्वे में देश में पहले नंबर पर रहने वाला भोपाल का राजा भोज एयरपोर्ट इस बार 4.96 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर खिसक गया है। जबलपुर एयरपोर्ट को 4.92 अंक मिले हैं और वह सातवें स्थान पर है। इस बार के सर्वे में इंदौर एयरपोर्ट को शामिल नहीं किया गया था।

-सर्वे एजेंसी ने यात्रियों से कुल 12 प्रमुख पैरामीटर्स पर बातचीत कर उनकी संतुष्टि का स्तर मापा। इनमें मुख्य रूप से यह शामिल हैं।
-एयरपोर्ट से जमीनी परिवहन और पार्किंग की सुविधा।
-बैगेज कार्ट की उपलब्धता और कतार में प्रतीक्षा का समय।
-चेक-इन स्टाफ की दक्षता, उनका शिष्ट और मददगार रवैया।
-पासपोर्ट / आइडी निरीक्षण और सुरक्षा जांच की संपूर्णता।
-एयरपोर्ट परिसर में सुरक्षित होने की भावना।
-टर्मिनल के भीतर रास्ता ढूंढने की सुगमता और उड़ान संबंधी जानकारी स्क्रीन।
-टर्मिनल के अंदर चलने की दूरी और अन्य उड़ानों से संपर्क की सुगमता।

Updated on:
16 Jul 2026 05:47 pm
Published on:
16 Jul 2026 05:47 pm