16 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फोन पर बात करते-करते भाजपा पार्षद को आया हार्ट अटैक, छिंदवाड़ा में मौत

BJP Parshad Lokesh Dehariya Death: खाना खाने के बाद घर के पास टहल रहे थे भाजपा पार्षद, फोन पर बात करते वक्त हार्ट अटैक आया, कुछ ही पलों में थम गईं सांसें।
2 min read
Google source verification
chhindwara

bjp parshad lokesh dehariya dies after heart attack, भाजपा पार्षद लोकेश डेहरिया का हार्ट अटैक से निधन (source-patrika)

Chhindwara BJP Parshad Lokesh Dehariya Death: मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में नगरनिगम के वार्ड नंबर 47 के भाजपा पार्षद लोकेश डेहरिया (48) का अचानक निधन हो गया। पार्षद खाना खाने के बाद अपने घर के पास टहल रहे थे, वो टहलते वक्त मोबाइल पर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और कुछ ही पलों में उनकी मौत हो गई। पार्षद की मौत की घटना पास ही लगे एक सीसीटीवी में कैद हुई है और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर गुरुवार को तेजी से वायरल हो रहा है। भाजपा पार्षद की मौत से गुरुवार को दिनभर शहर में शोक का माहौल रहा, बड़ी संख्या में लोग भाजपा पार्षद को अंतिम विदाई देने और परिवार को ढांढस बंधाने के लिए पहुंचे।

देखें वीडियो-

48 साल की उम्र में भाजपा पार्षद का निधन

नगर निगम के वार्ड नंबर 47 के भाजपा पार्षद लोकेश डेहरिया (48) का गुरुवार को छिंदवाड़ा में अंतिम संस्कार हुआ। पार्षद लोकेश डेहरिया का बुधवार रात को घर के पास टहलते वक्त हार्ट अटैक से निधन हो गया। पार्षद लोकेश डेहरिया रात का खाना खाने के बाद सिद्धिविनायक रेसिडेंसी स्थित अपने घर के पास टहलने निकले थे, तभी उन्हें दिल का दौरा पड़ा और कुछ ही सेकंड में उनकी मौत हो गई।

सीसीटीवी में कैद हुई घटना

पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि पार्षद डेहरिया सामान्य रूप से टहलते हुए फोन पर बात करते हुए आगे बढ़ रहे थे और अचानक एक स्थान पर रुकने के एक से दो सेकंड में वह जमीन पर गिर पड़े। वहां से कुछ लोग कुछ समय बाद गुजरे लेकिन किसी ने शराबी समझकर उन्हें नहीं उठाया था, कुछ समय बाद आसपास मौजूद लोगों को जानकारी लगी तो उन्हें तुरंत उठाकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर

पार्षद डेहरिया के आकस्मिक निधन से स्थानीय लोगों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं में गहरा शोक व्याप्त है। वह भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष भी थे। पार्षद का गुरुवार को अंतिम संस्कार कराया गया वहीं भाजपा के पदाधिकारी के साथ ही सांसद विवेक बंटी साहू भी पार्षद के घर पहुंचे और शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया।