26 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस पर कपड़े की थैलियों का वितरण

पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, दुकानदारों को कपड़े की थैलियों का वितरण करते समाजसेवी, अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस
2 min read
Google source verification
chhindwara

chhindwara

छिंदवाड़ा. मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक अखिलेश जैन के मार्गदर्शन में वार्ड क्रमांक-7 की प्रेरणा नगर विकास प्रस्फुटन समिति ने अंतर राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस के अवसर पर जेल बगीचा सब्जी मार्केट में कपड़े की थैलियों का वितरण कर लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम का संचालन परामर्शदाता विनोद तिवारी, श्यामल राव, लता नागले, आशीष साहू एवं तृप्ति ठाकुर के सहयोग से किया गया। इस दौरान नागरिकों और सब्जी विक्रेताओं से प्लास्टिक की थैलियों के स्थान पर कपड़े की थैली अपनाने की अपील की गई। कई विक्रेताओं ने भविष्य में प्लास्टिक का उपयोग कम करने तथा ग्राहकों को भी कपड़े की थैली के उपयोग के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। प्रेरणा नगर विकास प्रस्फुटन समिति की सदस्य आयशा लोधी ने कहा कि यदि आने वाली पीढिय़ों को स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण देना है तो प्लास्टिक की आदत बदलनी होगी। कहा कि कपड़े की थैली केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। कार्यक्रम में समाजसेवी डॉ. मीरा पराड$कर, अंकिता, डॉ. महेश बंदेवार सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।


इंदौर में तिवारी हुए सम्मानित

छिंदवाड़ा. रोटरी क्लब ऑफ छिंदवाड़ा को डिस्ट्रिक 3040 के अवॉर्ड सेरेमनी इंदौर में कई नवाचारी प्रोजेक्ट के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वर्ष 2025-26 के रोटरी क्लब ऑफ छिंदवाड़ा के अध्यक्ष विनोद तिवारी, मनोज अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल, अमित मक्कड़ शामिल हुए। डिस्ट्रिक 3040 के डिस्ट्रिकगर्वनर सुशील मल्होत्रा एवं फस्ट लेडी रूबी मल्होत्रा ने प्रदेश भर से आए रोटेरियन की उपस्थिति में रोटरी क्लब ऑफ छिंदवाड़ा के अध्यक्ष विनोद तिवारी को बेस्ट रोटरी क्लब अध्यक्ष ऑफ था ईयर का अवॉर्ड प्रदान कर सम्मानित किया। वहीं रोटरी क्लब ऑफ छिंदवाड़ा को आउट स्टैंडिंग रोटरी क्लब अवॉर्ड से भी नवाजा गया। इसके अतिरिक्त 25 अलग-अलग कैटिगिरी वाइज रोटरी अवॉर्ड प्रदान किए गए जो पूरे मंडल में सर्वाधिक अवॉर्ड थे।

अमरनाथ यात्रा पर 56 सदस्यों का जत्था हुआ रवाना

छिंदवाड़ा. श्री अमरनाथ धाम सेवा समिति छिंदवाड़ा का 56 सदस्यों का जत्था पेंचवेली एक्सप्रेस से रवाना हुआ। सभी सदस्य अपनी यात्रा पहलगाम से शुरू करेंगे। समिति अध्यक्ष धनंजय बुनकर ने बताया कि यह यात्रा लगातार 11 वर्षो से अमरनाथ यात्रा के साथ-साथ मां वैष्णो देवी की यात्रा करवाते आ रही है। इस वर्ष यात्रा में 56 श्रद्धालुओं का जत्था शामिल हुआ है। इसमें राजेंद्र पठारे, आशीष अहिरवार, विजेंद्र वानसिंगे, जितेंद्र सोमकुंवर, शैलेंद्र सोमकुंवर, संजय भारद्वाज, शंकर मालवी, लोकेश मालवी, सुमित मालवीय, मनोज सूर्यवंशी, जयनारायण सूर्यवंशी, जगन्नाथ सूर्यवंशी, सुशांत विश्वास, आस्थी साहू, दीपक साहू सहित अन्य शामिल हैं। सभी सदस्यों को सचिव धर्मेंद्र साहू ने तिलक एवं माला पहनाकर रवाना किया। भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह की उपस्थिति में रेलवे स्टेशन छिंदवाड़ा में सभी यात्रियों का स्वागत किया।

52 पूर्व सैनिकों व आश्रितों का किया स्वास्थ्य परीक्षण

छिंदवाड़ा. ब्रिगेडियर दिनेश कुमार जांघू, स्टेशन कमांडर एवं कर्नल बिजेंद्र सिंह एवं प्रभारी अधिकारी ईसीएचएस के मार्गदर्शन में ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक टाइप 'ई’ जबलपुर की मोबाइल मेडिकल यूनिट (एमएमयू) ने 2एवं 3 जुलाई को जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, छिंदवाड़ा का दौरा किया। टीम में चिकित्सक डॉ. शिवम् खेत्रपाल सहित तीन मेडिकल अटेंडेंट शामिल थे। मोबाइल मेडिकल यूनिट का उद्देश्य पूर्व सैनिकों, वीर नारियों, विधवाओं एवं उनके आश्रितों को उनके गृह जिले में ही ईसीएचएस के माध्यम से चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना था। जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित शिविर के दौरान मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा कुल 52 पूर्व सैनिकों, वीर नारियों, विधवाओं एवं उनके आश्रितों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक उपचार एवं परामर्श प्रदान किया गया।

बड़ी खबरें

View All

छिंदवाड़ा

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग