
Chhindwara Bank Robbery- बैंक को लूटने की बदमाशों की कोशिश नाकाम (फोटो सोर्स- Patrika)
Chhindwara Bank Robbery- मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा शहर में लूटेरों ने एक बैंक में दहशत फैला दी। शनिवार को अवकाश होने के कारण बैंक खाली होने का फायदा उठाने बदमाश बैंक लूटने (Bank Robbery) की नियत से बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में पहुंचा था। शटर काटकर बदमाश बैंक के अंदर घुसा। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने जैसे ही बैंक के अंदर प्रवेश किया वैसे ही बदमाश ने पुलिस पर रस्सी बम फेंकना शुरू कर दिया। पुलिस ने मुश्किल से आरोपी को गिरफ्तार किया।
दरअसल, परासिया मार्ग स्थित बैंक ऑफ इंडिया (BOI) की शाखा में शनिवार सुबह तकरीबन 11.30 बजे एक बदमाश बैंक में लूट की नीयत पहुंचा था। उसने सबसे पहले बैंक का शटर काटकर अंदर प्रवेश किया। शनिवार को अवकाश होने के कारण बैंक बंद था शनिवार की सुबह बैंक में कोई गार्ड भी नहीं था। आरोपी की संदिग्ध गतिविधियां देखकर आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी थी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने बैंक के अंदर घुसकर उसे का प्रयास किया तो आरोपी ने बैंक में रस्सी बम फोड़कर दहशत फैलाने का प्रयास किया।
एसआई नारायन बघेल ने जब उसे पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपी ने नुकीले हथियार से हमला भी किया जिसमें एसआई को हाथ में चोट लग गई। आरोपी को पकड़कर अब पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी जानने का प्रयास कर रही है कि इस वारदात में अन्य कोई शामिल तो नहीं था। बताया जा रहा है कि आरोपी अपने साथ कटर, हथोडा व छैनी भी लेकर पहुंचा था। सूचना पर पुलिस अधीक्षक अजय पाण्डेय तथा बैंक के अधिकारी भी पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि आरोपी ने बैंक के दस्तावेजों में भी आग लगाई थी जिसके कारण बैंक के अंदर धुआं हो रहा था। घटना के बाद सीएसपी छिंदवाड़ा खुद मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने पूरे शहर में नाकेबंदी कर दी है।
बैंक अधिकारियों के अनुसार, शाखा में रखा नकद पैसा और लॉकर में रखा सोना पूरी तरह सुरक्षित है। किसी भी तरह की नकदी या कीमती सामान की चोरी नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि वारदात में एक और आरोपी भी शामिल था जो पुलिस के आने के बाद फरार हो गया। कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी से पूछताछ में कई अहम सुराग मिले हैं। जल्द ही दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बैंक की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
Published on:
27 Jun 2026 06:41 pm
बड़ी खबरें
View Allछिंदवाड़ा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
