22 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रोजी-रोटी कमाने जा रहे थे मजदूर, बैतूल हाईवे पर मिल गई मौत, कई घरों में मातम

Betul Highway Accident : घटना की सूचना मिलते ही पुलिस एवं प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा जा रहा है।

3 min read
Google source verification
Betul Highway Accident

Betul Highway Accident (बैतूल हाईवे पर ट्रक और पिकअप की टक्कर Photo Source- Input)

Heavy Collision :मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से गुजरने वाले बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग पर टेमनी खुर्द के पास सोमवार को सुबह 10 बजे के आसपास भीषण सड़क हादसा हो गया। टेमनी खुर्द के पास मजदूरों से भरी एक पिकअप वाहन और ट्रक बीच आमने - सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि, घटना सथल पर ही 5 लोगों की मौत होने की खबर सामने आ रही है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

ट्रक और पिकअप वाहन के बीच टक्कर की भीषणता का अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि, पिकअप वाहन के परखच्चे उड़ गए हैं। क्षतिग्रस्त वाहन में बड़ी संख्या में मजदूर सवार बताए जा रहे थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटनास्थल पर 5 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। जबकि करीब 15 से 20 मजदूर गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो हादसे में कई लोग बेहद गंभीर घायल हैं। ऐसे में मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की भी संभावना है।

सीएम मोहन ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान

मौके पर पहुंचा प्रशासनिक अमला

घटना की जानकारी लगते ही पुलिस एवं प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया है। राहत एवं बचाव कार्य अब भी चल रहा है। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। बताया जा रहा है कि, पिकअप वाहन में करीब 25 से 30 मजदूर सवार थे जो रोजी रोटी कमाने के लिए अपने घरों से निकले थे। हालांकि, ये कहां से आ रहे थे और कहा जा रहे थे। इसकी भी जांच की जा रही है। साथ ही हादसे के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।

नकुल नाथ ने व्यक्त की संवेदनाएं

हादसे पर छिंदवाड़ा के पूर्व सांसद नकुलनाथ ने दुख ताया है। उन्होंने भी अपने एक्स हैंडल पर लगातार हो रहे सड़क हादसों पर चिंता व्यक्त करते हुए पोस्ट किया कि, 'छिंदवाड़ा-बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग पर टेमनी खुर्द के समीप हुए भीषण सड़क हादसे की खबर अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। इस दुर्घटना में कई लोगों के असमय निधन तथा अनेक लोगों के घायल होने की सूचना ने पूरे क्षेत्र को शोकाकुल कर दिया है। लगातार बढ़ती सड़क दुर्घटनाएं चिंता का विषय हैं। आवश्यकता है कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर यातायात सुरक्षा के प्रभावी उपाय सुनिश्चित किए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवारों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।'

ट्रक का टायर फटने से हुआ हादसा

शुरुआती तफ्तीश में सामने आया है कि, हादसे का शिकार ट्रक बैतूल से छिंदवाड़ा की ओर आ रहा था। वहीं, दूसरी तरफ पिकअप वाहन में सवार करीब 25 से 30 मजदूर मछेरा गांव से खेतों में काम करने जा रहे थे। रास्ते में अचानक ट्रक का टायर फट गया, जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर पिकअप वाहन को चपेट में लेते हुए सड़क किनारे लगे पेड़ों को तोड़ते हुए नीचे खेत में उतर गया। जबकि, टक्कर से अनियंत्रित हुआ पिकअप करीब 300 मीटर दूर खेतों में घुस गया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो टक्कर इतनी जबरदस्त थी पिकअप में सवार लोग हवा में उछलकर सड़क के साथ साथ आसपास के खेतों तक जा गिरे। इनमें से कुछ लाशें तो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई हैं।

टक्कर के बाद दूर जा गिरे लोग

सभी मजदूर जिले के ही मछेरा गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। टक्कर इतनी भीषण थी की पिकअप वाहन के परखच्चे उड़ गए। पिकअप में सवार लोग हवा में उड़ते हुए कई मीटर दूर जा गिरे। घटना स्थल से विचलित कर देने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। घटना स्थल वाली सड़क पर हर तरफ सिर्फ खून ही खून बिखरा हुआ है। यही नहीं, शवों के टुकड़े भी इधर-उधर पड़े नजर आ रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने कई टुकड़ों को पोटली में रखकर पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया है।

पांढुर्ना विधायक ने जाने हालात

इधर, हादसे की खबर लगते ही पांढुर्ना विधायक नीलेश ऊइके भी हालातों का जायजा लेने पहले घटना स्थल पर पहुंचे। यहां से घायलों की जानकारी और हालचाल लेने संबंधित अस्पताल भी पहुंच गए हैं। उन्होंने बताया कि, 'छिंदवाड़ा-बैतूल हाईवे पर भयंकर हादसा हुआ है। फिलहाल, मृतकों की स्पष्ट संख्या पता लगाई जा रही है। जबकि, कई लोग घायल भी हैं। फिलहाल, सभी घायलों का अस्पताल में इलाज शुरु किया जा चुका है।