
chhindwara
छिंदवाड़ा. बालश्रम की रोकथाम के विषयों की जानकारी देने के लिए जिला प्रधान न्यायाधीश एवं विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष सुशांत हुद्दार के निर्देशन में बालश्रम निषेध दिवस पर सुरक्षित बचपन सुरक्षित भविष्य पर जागरूकता कार्यक्रम छिंदवाड़ा के ग्राम जमुनिया रोपणी में आयोजित किया गया। इस अवसर पर न्यायाधीश एवं विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव राकेश सिंह ने ग्रामीण मजदूरों को बताया की दिनों दिन बाल श्रमिकों की संख्या बढ़ती जा रही है। बालश्रम अधिनियम बना हुआ है, जिसका प्रचार प्रसार में अधिक जोर देने की आवश्यकता है। बाल मजदूरी कराना अपराध की श्रेणी में आता है, जिसमें कानूनी कार्यवाही एवं जुर्माना के साथ सजा का प्रावधान है। विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य श्यामल राव ने बताया की आज भी बालश्रमिक, प्रतिष्ठानों होटल, ढाबा, दुकान, मेकेनिक, केटर्स, कबाडी बीनने, खेतीहर मजदूरी, ईटभट्टी, ठेकेदार द्वारा निमार्ण कार्यों में उपयोग करने जैसे जोखिम कार्यों में लगे हुए है।
छिंदवाड़ा. शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में राजीव भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर मतदाता सूची में किए जा रहे संशोधन को लेकर चर्चा की गई। सूची को पढऩे और नाम जोडऩे, हटाने व सुधरवाने की प्रक्रिया में कांग्रेस पदाधिकारियों की भूमिका पर मंथन किया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे ने कहा कि मतदाता सूची में किए जा रहे संशोधन पर निगाह रखे। बैठक को गोविंद राय, सुरेश कपाले एवं गुरूचरण खरे ने भी सम्बोधित किया। मंच संचालन शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष धर्मेन्द्र सोनू मागो ने किया।
छिंदवाड़ा। जिले के दूर दराज से युवक एवं युवतियां अपने सपनों को सच करने अर्थात प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए शहर में मध्य स्थित ई ज्ञान लाइब्रेरी में सुबह 8 बजे से रात्रि के 8 बजे तक बैठते है। रोटरी क्लब द्वारा शासन का जीरो बजट का यह पुस्तकालय में जब रोटरी क्लब ऑफ छिंदवाड़ा का ध्यान गया तो रोटरी क्लब ने एक जुलाई 2025 से पूरे वर्ष के लिए इस पुस्तकालय में बच्चों के डिमांड अनुसार उन्हें प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी में लगने वाली पुस्तकें प्रति माह डोनेट कर मन बना लिया। रोटरी क्लब के अध्यक्ष विनोद तिवारी ने इस कार्य को अपने सभी साथियों के सहयोग पूरे वर्ष भर बखूबी पुस्तकें भेज कर इन युवाओं के सपने सच करने में मददगार बने। इस पुस्तकालय के प्रभारी संदीप साहू बताया कि रोटरी क्लब इस परिसर में बच्चों के किसी अन्य प्रोजेक्ट को लेकर इस परिसर में संचालित अनुसूचित जाति पोस्ट मैट्रिक हॉस्टल में आए थे। तब उनका ध्यान हम लोगों ने अपनी इस समस्या की ओर रखा था।
छिंदवाड़ा. नगर निगम ने स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत पांच जून से चलाए गए पर्यावरण सप्ताह की पूर्णता शुक्रवार 12 जून को नगर के वार्ड 10 स्थित धरमटेकड़ी में विशेष स्वच्छता एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम से की है।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नागरिकों को फोर बिन कचरा पृथककरण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता का संदेश दिया गया, साथ ही एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर स्वच्छता ब्रांड एंम्बेसेडर दीपक राज जैन, स्वच्छता चैंपियन डॉ मीरा पराडकऱ, शैलेंद्र उजवने, रविन्द्र कुशवाहा एवं डॉ. महेश बंदेवार के साथ समाजसेवी डॉ पवन नेमा एवं आराधना पवार की उपस्थिति रही और सभी अतिथियों एवं नागरिकों ने स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के इस प्रयास की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने का आग्रह किया गया, जिससे आने वाली पीढिय़ों के लिए स्वच्छ, हरित एवं स्वस्थ वातावरण का निर्माण किया जा सके।
छिदवाड़ा. रीवा और चर्लपल्ली के बीच चलने वाली ट्रेन के स्टॉपेज की समय सारणी जारी कर दी गई हैं जिसमें पांढुर्णा रेलवे स्टेशन में चर्लपल्ली ट्रेन का स्टॉपेज नहीं दिया गया है। जिसे लेकर सांसद बंटी विवेक साहू ने रेल मंत्री अश्विणी वैष्णव को पत्र लिखते हुए रेलवे द्वारा जारी की गई समय सारणी में परिवर्तन करते हुए पांढुर्णा रेलवे स्टेशन में चर्लपल्ली ट्रेन का स्टॉपेज दिए जाने की मांग की है। सांसद ने दिल्ली प्रवास के दौरान रेल मंत्री अश्विणी वैष्णव से मुलाकात करते हुए पांढुर्णा रेलवे स्टेशन में चर्लपल्ली ट्रेन सहित अन्य ट्रेनों के स्टॉपेज सहित छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले में रेल सुविधाओं मेबढ़ोत्तरी और नई ट्रेन शुरू करने को लेकर विस्तार से चर्चा करते हुए रेल मंत्री से निवेदन किया था।
Published on:
12 Jun 2026 09:20 pm
बड़ी खबरें
View Allछिंदवाड़ा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
