18 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

39 खरीदी केंद्रों से गायब हो गया 1839 क्विंटल गेहूं, समितियों व ट्रांसपोर्टरों से होगी 40 लाख की वसूली

समर्थन मूल्य पर की गई खरीदी में लापरवाही आई सामने, अब जारी किए गए थोकबंद नोटिस, जिले में की गई थी 13 लाख 25 हजार 173 क्विंटल 72 किलो की खरीदी. इस वर्ष खरीदी केंद्रों पर पिछले वर्ष की तुलना में ज्यादा
2 min read
Google source verification
chhindwara

chhindwara

छिंदवाड़ा। जिले के 39 सरकारी गेहूं खरीदी केंद्रों से कुल 1839 क्विंटल गेहूं गायब हो गया है। यह गेहंू सोसायटियों में तथा गेहूं परिवहन के दौरान कम हुआ है। जिसमें समिति में 1515.20 क्विंटल तथा परिवहन के दौरान 321.3 क्विंटल की कमी सामने आई है। इस गंभीर मामले में संबंधित समिति प्रभारियों तथा गेहंू का परिवहन करने वाले ट्रांसपोर्टरों से 40 लाख रुपए की वसूली की तैैयारी की जा रही है। यह लापरवाही समर्थन मूल्य पर की गई गेहूं खरीदी प्रक्रिया के दौरान सामने आई है। नागरिक आपूर्ति निगम ने इन सभी 39 प्रभारियों तथा गेहूं का परिवहन करने वाले ट्रांसपोर्टरों को इस संबंध में नोटिस जारी किए गए हैं, जिसमें उनसे गायब गेहूं की राशि वसूली की जाएगी। यह घटना सरकारी खरीद में अनियमितताओं और जवाबदेही की कमी को उजागर करती है। इस वर्ष खरीदी केंद्रों पर पिछले वर्ष की तुलना में ज्यादा गेहूं की खरीदी की गई है इस वर्ष पूरे जिले में 13 लाख 25 हजार 173 क्विंटल 72 किलो की खरीदी की गई है।

गेहूं गायब होने पर कई तरह के तर्क

वसूली की कार्रवाई के बीच बड़ी मात्रा में अनाज गायब होने के पीछे कई समिति प्रबंधक अजीबों-गरीब तर्क दे रहे हैं। किसी का तर्क है कि, केंद्रों पर खुले में रखा अनाज सूख गया है, इसलिए यह शॉटेज आई है। वहीं कुछ समिति प्रबंधक अनाज को मवेशियों के खाने के भी बहाने लगा रहे हैं। जबकि कुछ केंद्र प्रभारी इसके लिए परिवहनकर्ता ठेकेदार को जिम्मेदार ठहरा रहे है। नागरिक आपूर्ति निगम के नोटिस के बाद विभाग को भी यह जानकारी भेज दी है। नोटिस के बाद समितियां व ट्रांसपोर्टर गेंहू की राशि जमा करेंगे या फिर समितियों के जो भी बिल प्रस्तुत किए जाएंगे उसमें से यह राशि काट ली जाएगी।

फैक्ट फाइल

जिले में खरीदी केंद्र 84

गेहंू खरीदी की गई 13 लाख 25 हजार 173 क्विंटल 72 किलो

भंडारण करने पहुंचा 13 लाख 23 हजार 337 क्विंटल 40 किलो

कितना गेहंू गायब 1836 क्विंटल

समिति में कम 1515 क्विंटल 02 किलो

परिवहन में कमी 321.30 क्विंटल

- किन समिति व परिवहन के दौरान गेहूं हो गया गायब (क्विंटल में)

खरीदी केंद्र समिति में कमी परिवहन में कमी

चांद 266.06 24.11

कुंडालीकलां 170 5.03

समसवाड़ा 113.45 7.58

कारीडोंगरी 109.45 8.45

छुई 88.38 22.14

कपूर्धा 102.59 8.45

गोपालपुर 72.75 19.56

अमरवाड़ा 82.18 00

मेघदौन 46.46 33.79

घोघरी 54.52 12.91

इनका कहना है।

जिले के 39 खरीदी केंद्रों से 1839 क्विंटल गेहूं कम भंडारण के लिए पहुंचा है। सोसायटी व ट्रांसपोर्टर को नोटिस जारी किया गया है। जिनसे राशि की वसूली भी की जाएगी। यह राशि समितियों के प्रस्तुत बिलों से भी वसूली जाएगी।

मुकुल त्रिपाठी, प्रभारी जिला प्रबंधक, नागरिक आपूर्ति निगम, छिंदवाड़ा।