समाचार

एमपी में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट, जाने आपके शहर के मौसम का Latest Update

Rain Alert : 6 संभागों के जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। शुक्रवार को कई शहरों में बारिश हुई, जिससे दिन के पारे में गिरावट हुई है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Jul 2025, 2:18 PM IST
Rain Alert

Rain Alert : मध्य प्रदेश के लोगों को अगले 4 दिनों में गर्मी से राहत मिलेगी। क्योंकि बारिश, ओले, आंधी और गरज-चमक की संभावना है। ये बात हम नहीं कह रहे बल्कि, राजधानी भोपाल स्थित मौसम विभाग की ओर से कही गई है। बताया गया कि, प्रदेश के अंतर्गत आने वाले 6 संभागों के जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। शुक्रवार को ग्वालियर समेत कई शहरों में बारिश हुई, जिससे दिन के पारे में गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के आज भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर, सागर, ग्वालियर, चंबल, शहडोल संभाग के जिलों में बारिश होने की संभावना है। साथ ही, 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ), दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन और दो ट्रफ के एक्टिव होने की वजह से प्रदेश में मौसम बदला हुआ है। 15 अप्रैल तक लू का आसार नहीं है। ऐसे में दिन-रात के पारे में गिरावट देखने को मिलेगी।

कैसा रहा मौसम का हाल?

आपको बता दें कि, शुक्रवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर समेत कई जिलों में पारा लुढ़ककर 40 डिग्री के नीचे आ पहुंचा। भोपाल में सुबह से ही बादल छाए रहे तो ग्वालियर में हल्की बारिश भी हुई है। बात करें तापमान की तो भोपाल-इंदौर में 39.6 डिग्री, ग्वालियर में 39.7 डिग्री, उज्जैन में 39.2 डिग्री और जबलपुर में पारा 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 40.7 डिग्री के साथ गुना सबसे गर्म रिकॉर्ड हुआ।

Updated on:
12 Jul 2025, 2:18 PM IST
Published on: