चोरईयां ग्राम पंचायत के पाटन क्षेत्र से एक गर्भवती को अस्पताल ले जा रही जननी एम्बुलेंस अचानक नाले में फंस गई
मडिय़ादो. चोरईयां ग्राम पंचायत के पाटन क्षेत्र से एक गर्भवती को अस्पताल ले जा रही जननी एम्बुलेंस अचानक नाले में फंस गई। काफी कोशिश के बाद भी एम्बुलेंस आगे नहीं बढ़ पाई। मजबूरन एम्बुलेंस चालक गर्भवती को वापस गांव ले गया। इधर, ग्रामीण बाइक से प्रसूता को उप स्वास्थ्य केंद्र मडिय़ादो लेकर गए। अस्पताल भर्ती कराना पड़ा। जानकारी के अनुसार रजनी पति रामेश्वर यादव 21 को तेज बुखार की शिकायत थी। परिजनों ने जननी वाहन को सूचना दी। मौके पर वाहन पहुंचा, लेकिन नाले के पास एम्बुलेंस फंस गई। एम्बुलेंस के आगे न बढऩे के चलते प्रसूता को बाइक से अस्पताल ले जाना पड़ा। प्रसूता बुखार से पीडि़त बताई जा रही है।