समाचार

घर बनवाने के बाद कटे-छंटे मार्बल, ग्रेनाइट और टाइल्स को न फेंकें, इन 10 तरीकों से घर को दें मॉडर्न मेकओवर

Best Uses Of Leftover Marble And Granite: घर बनवाने के बाद यदि मार्बल, ग्रेनाइट या टाइल्स के छोटे-छोटे टुकड़े बच गए हैं, तो आप यहां बताए गए 10 DIY आइडियाज का इस्तेमाल करके अपने घर को एक नया और शानदार लुक दे सकते हैं।
3 min read
Jun 24, 2026
Smart Ways To Reuse Construction Waste, DIY Projects From Leftover Stone Pieces
Home Decorate के 10 बेहतरीन आइडियाज |(representative image)image credit chatgpt

10 Creative Home Decor Ideas With Waste: घर बनवाते समय अक्सर काफी सारा मार्बल, ग्रेनाइट और टाइल्स के टुकड़ों के साथ ही कुछ खड़े पीस भी बच जाते हैं। ज्यादातर लोग इसे कबाड़ समझकर फेंक देते हैं, लेकिन आप थोड़ी सी क्रिएटिविटी दिखाकर इन बेकार चीजों से बेहतरीन डिजाइनर और इस्तेमाल करने लायक चीजें बना सकते हैं। आज के इस लेख में हम ऐसी 10 चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं।

गार्डन या बालकनी के लिए 'पेवर ब्लॉक' (Garden Or Balcony Paver Blocks)

अगर घर का काम करवाते समय ज्यादा टुकड़े बचे हैं, तो आप गार्डन या बालकनी में एक जैसे टाइल्स या पत्थरों को लगाने के बदले पेवर ब्लॉक डिजाइन में इन टुकड़ों को बिछा सकते हैं। पत्थरों को अनियमित आकार में सेट करके बीच में कंक्रीट या बजरी भर दें। यह दिखने में बहुत ही मॉडर्न और 'रस्टिक' लगता है।

कोस्टर और चॉपिंग बोर्ड (Coasters And Chopping Boards)

मार्बल और ग्रेनाइट मजबूत होने के साथ ही हीट-रेसिस्टेंट भी होते हैं। ऐसे में आप अपनी पसंद के किसी भी चौकोर टुकड़े को घिसवाकर बेहद खूबसूरत कोस्टर या चॉपिंग बोर्ड बनवा सकते हैं।

दीवार को दें मोजेक आर्ट लुक (Giving Mosaic Art Look To Walls)

अगर घर का काम करवाने के दौरान ज्यादा टाइल्स या ग्रेनाइट के टुकड़े बचे हैं, तो आप अपने घर की किसी एक दीवार को 'मोजेक आर्ट' जैसा लुक दे सकते हैं। इसके लिए आप बचे हुए टाइल्स और पत्थरों का उपयोग करके एक शानदार मोजेक आर्ट तैयार कर सकते हैं।

कॉफी टेबल या स्टूल का टेबल टॉप (Coffee Table Or Stool Table Top)

घर में पुराने कॉफी टेबल या स्टूल को अगर आप नया लुक देना चाहते हैं या उसे रोजाना इस्तेमाल से होने वाले नुकसान से बचाना चाहते हैं, तो इसके लिए आप किसी बड़े टुकड़े का इस्तेमाल करके छोटे कॉफी टेबल या स्टूल के लिए टेबल टॉप बनवा सकते हैं।

पौधों के गमले (Planters For Plants)

टाइल्स के चार टुकड़ों को आपस में जोड़कर आप वर्गाकार गमले बनवा सकते हैं। टाइल्स के गमले धूप और बारिश में जल्दी खराब नहीं होते। आप इन पर पेंट कर सकते हैं या ओरिजिनल टाइल्स के टेक्सचर के साथ ही इन्हें रहने दें। ये आपके इंडोर या आउटडोर पौधों के लिए बहुत ही स्टाइलिश विकल्प हैं।

दीवार के लिए घड़ी (Wall Clock)

इन दिनों मार्बल या ग्रेनाइट से बनी घड़ियां काफी ज्यादा ट्रेंड में हैं। ऐसे में आप सिर्फ घड़ी की मशीन खरीदकर, मार्बल या ग्रेनाइट के एक गोल या चौकोर टुकड़े को बेस की तरह इस्तेमाल करके एक शानदार दीवार घड़ी बनवा सकते हैं।

सर्विंग ट्रे (Serving Tray)

ग्रेनाइट और मार्बल का इस्तेमाल सर्विंग ट्रे बनाने के लिए बहुत बेहतरीन होता है। छोटे और पतले टुकड़ों को बेस की तरह इस्तेमाल करें और साइड में पीतल या लोहे के स्टाइलिश हैंडल लगवा लें।

बुक शेल्फ (Book Shelf)

अगर आपके पास ग्रेनाइट के ज्यादा टुकड़े बचे हैं, तो उन्हें किताब रखने के लिए कॉर्नर बुक शेल्फ के रूप में भी बनवा सकते हैं। इनके कोने घिसवाकर इन्हें अच्छी तरह पॉलिश करवा लें। इन्हें आप अपनी किताबों की रैक के दोनों तरफ रख सकते हैं ताकि किताबें न गिरें।

बाथरूम के लिए एक्सेसरीज (Bathroom Accessories)

मार्बल पानी सोखता नहीं है और लंबे समय तक चलता है। बचे हुए टुकड़ों को काटकर आप अपने बाथरूम के लिए साबुन रखने वाली ट्रे या टूथब्रश स्टैंड जैसी एक्सेसरीज बनवा सकते हैं।

नेम प्लेट (Name Plate)

लकड़ी या प्लास्टिक से बनी नेम प्लेट अक्सर धूप और बारिश के चलते खराब हो जाती हैं। ऐसे में आप घर के मुख्य दरवाजे के लिए इनसे एक खूबसूरत नेम प्लेट बनवा सकते हैं, जिस पर पेंट से नाम लिखवाएं या नक्काशी करवाएं।

Updated on:
23 Jun 2026 05:51 pm
Published on:
24 Jun 2026 09:00 am