समाचार

जलदायकर्मियों ने ली छुट्टी, किया प्रदर्शन, निगम प्रस्ताव की जलाई प्रतियां

भीलवाड़ा. राज्य सरकार के जलदाय विभाग के सभी कार्यों को राजस्थान वाटर सप्लाई एंड सीवरेज कॉर्पोरेशन (आरडब्ल्यूएसएससी) को सौंपने के फैसले के विरोध में भीलवाड़ा में जलदाय अधिकारी व कर्मचारी आंदोलन कर रहे हैं। संयुक्त संघर्ष समिति जयपुर के आह्वान पर शुक्रवार को समस्त अधिकारी एव कर्मचारी एक दिवसीय सामूहिक अवकाश पर रहे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Jul 2024, 9:15 PM IST
Feature image

भीलवाड़ा. राज्य सरकार के जलदाय विभाग के सभी कार्यों को राजस्थान वाटर सप्लाई एंड सीवरेज कॉर्पोरेशन (आरडब्ल्यूएसएससी) को सौंपने के फैसले के विरोध में भीलवाड़ा में जलदाय अधिकारी व कर्मचारी आंदोलन कर रहे हैं। संयुक्त संघर्ष समिति जयपुर के आह्वान पर शुक्रवार को समस्त अधिकारी एव कर्मचारी एक दिवसीय सामूहिक अवकाश पर रहे। जलदाय विभाग ग्रामीण एक्सईएन कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। राजस्थान वाटर सप्लाई एंड सीवरेज कॉर्पोरेशन के प्रस्ताव की प्रतियां जलाकर विरोध जताया गया। प्रदर्शन में इंजीनियर संघ के अधीक्षण अभियंता राजपाल सिंह, इंटक के कन्हैयालाल शर्मा, मंत्रायलिक कर्मचारी संघ के संजय काबरा, बीएमएस के महेश शर्मा, साथ ही एक्सईएन विनोद गर्ग, निरंजनसिंह आढ़ा, दिलराज मीना, प्रवीण प्रजापत, राजकिरण गोयल, सतीश नामा, भैरू लाल खटीक, प्रदीप टेलर, पप्पू मोहम्मद, जगदीश शर्मा, नीरज शर्मा, पुष्पेन्द्र नेगी, रजनीकांत शर्मा, महेश नारणीयबीएल गुर्जर, गोपाल प्रजापति, सलीम शेख, पवन शर्मा, सहायक कर्मचारी संघ से मदन लाल शर्मा, सिराजुदीन, चंदू लाल माली, ज्वाला प्रसाद, मानाराम सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Updated on:
26 Jul 2024, 9:15 PM IST
Published on: